CM Vishnudev Sai

बैगा, गुनिया और सिरहा काे मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, प्रत्येक वर्ष मिलेगा 5-5 हजार रुपये की सम्मान निधि

288 0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बैगा, गुनिया और सिरहा जैसे परंपरागत जनजातीय समुदायों को अब प्रत्येक वर्ष 5-5 हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी।

यह पहल जनजातीय समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहन देने के साथ उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि सरकार जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के फैसले छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके गौरव को बढ़ाने में सहायक साबित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने जनजातीय समुदाय की परंपराओं को संजोने और उन्हें समाज के विकास में भागीदार बनाने के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, पूर्व विधायक महेश गागड़ा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Post

Cm Shivraj Singh Chauhan

तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, सीएम ने की आश्रितों को एक करोड़ देने की घोषणा

Posted by - May 14, 2022 0
भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना (Guna) में शिकारियों ने 3 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी है। जिन पुलिसकर्मियों की हत्या…
CM Dhami

वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Posted by - January 6, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक…
CM Yogi

देवभूमि पर योगी ने किए गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन, बोले- अलौकिक शांति एवं आनंद की अनुभूति हुई

Posted by - April 14, 2024 0
देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को उत्तराखंड के श्रीनगर भक्तियाना में गोरखनाथ गुफा के…
किसान के लिए खुशखबरी

बड़ी खुशखबरी: किसानों की समस्या का मोदी सरकार ने किया समाधान, 31 दिसंबर आखिरी तारीख

Posted by - December 23, 2019 0
बिजनेस डेस्क। किसानों की परेशानियों को देखते हुए मोदी सरकार उन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लाई हैं। मोदी…