Swami

अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की हालत खराब, 3 किलो घटा वजन

485 0

वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर में एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग जैसी आकृति की पूजा करने से रोके जाने पर नाराज होकर श्री विद्यामठ में अनशनरत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwarananda) की तबीयत रविवार को बिगड़ गई अन्न-जल त्याग करने से पिछले 24 घंटे में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwarananda) का तीन किलो वजन घट गया है। उनके गिरते स्वास्थ्य को देख श्री विद्यामठ में रहने वाले बटुकों और संतों के साथ श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है।

आश्रम के प्रवक्ता संजय पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह 8:30 बजे से ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अन्न-जल त्याग दिए। उनका स्वास्थ निरन्तर गिरता जा रहा है। उनका वजन 3 किलो वजन घट गया है और सुगर लेवल 44 चला गया है। 40 से कम सुगर लेवल जाने पर खतरा उत्पन्न हो जाता है।

अपने बयान से पलटे एलन मस्क, अब टेस्ला में छंटनी नहीं बल्कि….

मठ में ब्रह्मचारी हृदयानंद जी स्वामिश्री के स्वास्थ एवं शक्ति के लिए 1008 बार साष्टांग दंडवत प्रणाम कर रहे हैं। उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना को लेकर शाम 4 बजे से सामूहिक सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ भी आयोजित किया जाएगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, ज्योतिष एवं द्वारका-शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधि हैं।

राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने की अगवानी

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने चार वार्डों में खड़ंजा निर्माण कार्य को दी हरी झंडी

Posted by - April 3, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) द्वारा आज उत्तरी विधानसभा क्षेत्र लखनऊ के फैजुल्लागंज के…
Deputy CM Keshav Maurya

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अधिकारियों संग विभागीय कार्यों की समीक्षा की

Posted by - November 9, 2021 0
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Maurya) ने सोमवार को चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस प्रयागराज में…
Keshav Prasad Maurya

लोकसभा अध्यक्ष एवं उपसभापति का जमीनी राजनीति और संगठनात्मक ढांचे का अनुभव बहुत व्यापक – उप मुख्यमंत्री

Posted by - January 21, 2026 0
लखनऊ: आज लखनऊ स्थित विधान भवन में 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन समारोह के गरिमामयी अवसर पर…
देखें अपने राज्य का हेल्पलाइन नंबर

कोरोना वायरस को लेकर घबराएं नहीं, यहां देखें अपने राज्य का हेल्पलाइन नंबर

Posted by - March 26, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। केंद्र के साथ-साथ राज्य…