बुर्के पर पाबंदी

कॉलेज ने लगाया बुर्के पर पाबंदी , उल्लंघन किया तो 250 रुपये लगेगा जुर्माना

1196 0

नई दिल्ली। कॉलेजों का एक ड्रेस कोड होता है, लेकिन बिहार की राजधानी पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज ने ड्रेस कोड के साथ ही एक अजीबो-गरीब नियम लागू किया है। यहां बुर्के पर पाबंदी लगाई गई है। इस महिला कॉलेज ने दो दिनों से एक नोटिस जारी किया है। जिसमें साफतौर पर लिखा हुआ है कि शनिवार छोड़कर सभी छात्राओं को निर्धारित ड्रेस कोड में ही कॉलेज आना होगा।

इसके साथ ही कॉलेज परिसर और कक्षा के अंदर भी बुर्का वर्जित है। यदि छात्राएं नियमों का पालन नहीं करेंगी तो उन्हें जुर्माने के तौर पर 250 रुपये देने होंगे। इस सर्कुलर पर बहुत सारी छात्राओं ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि आखिर कॉलेज को बुर्के से क्या परेशानी है? ये नियम थोपने वाली बात है।

इस मामले पर कॉलेज के प्राचार्या डॉक्टर श्यामा राय का कहना है कि हमने ये घोषणा पहले ही की थी। नए सेशन के ओरिएंटेशन के समय छात्राओं को इस बारे में बताया गया था। छात्राओं में एकरूपता लाने के लिए हम इस नियम को लाए हैं। उन्हें शुक्रवार तक ड्रेस कोड में आना है। हालांकि शनिवार को वह अन्य ड्रेस में आ सकती हैं। कॉलेज का ड्रेस कोड तय है उन्हें इसका पालन करना चाहिए।

इस कारण सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, जानें आज का वायदा भाव 

पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर टेकरीवाल ने कहा कि वकील अदालतों के लिए बने ड्रेस का पालन करते हैं। कोर्ट में कोई बुर्का पहनकर नहीं आता। ऐसे में कॉलेज के मामले में भी आपत्ति का कोई औचित्य नहीं है? इसे कानून भी अवैध नहीं ठहराया जा सकता।

वहीं कुछ मौलानाओं ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि यदि पाबंदी लगी है तो इसका विरोध किया जाएगा। जेडी वूमेंस कॉलेज का यह कदम गलत है। इससे प्राचार्या की मानसिकता का पता चलता है। उनका आरोप है कि एक खास तबके को निशाना बनाया जा रहा है। यह समाज को तोड़ने वाला कदम है।

Related Post

CM Yogi arrived at the honor ceremony of sanitation workers

माफियाराज झेलने वाले प्रयागराज का अब कायाकल्प: मुख्यमंत्री

Posted by - March 11, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक निजी चैनल के कॉनक्लेव में पहुंचे। मुख्यमंत्री…
Lucknow Darshan

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘लखनऊ दर्शन’ बस से महिलाओं ने की खुशियों की सैर

Posted by - March 8, 2026 0
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने महिलाओं के सम्मान में एक खास पहल की।…
CM Nayab Singh

हरियाणा के मुख्यमंत्री से त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मंत्री ने की मुलाकात

Posted by - July 15, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) से आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर त्रिनिदाद एवं टोबैगो…