वांछित अभियुक्त की तलाश में गई थी चिनहट पुलिस टीम

632 0

लखनऊ। वांछित अभियुक्त की तलाश में छापेमारी करने गई चिनहट पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। आरोपित महिलाओं ने घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया। जिसका फायदा उठाकर वांछित अभियुक्त भाग निकले। चिनहट पुलिस ने आरोपित महिलाओं को गिर तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घर के बाहर खेल रहा मासूम हुआ लापता

चिनहट के हरदासी खेड़ा गांव में गुरूवार को कोतवाली पुलिस दबिश देने पहुंची थी। उसे जानकारी मिली थी कि वांछित जालसाज घर में मौजूद हैं। वो आरोपियों के घर पहुंची तो परिवार की महिलाएं उसके काम में रोड़ा बन गयी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। इसी का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले। बाद में पुलिस ने फोर्स आने पर कार्रवाई में बाधा डालने वाली उर्मिला, बिन्दु, जूही के अलावा जोगराज को गिर त में ले लिया। सभी पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गयी है। प्रभारी निरीक्षक धंनजय पाण्डेय ने बताया कि एक उपनिरीक्षक, महिला पुलिसकर्मी के संग हरदासी खेड़ा में जालसाजों को पकड़ने गये थे। तभी घर की महिलाओं ने मु य द्वार पर ताला लगा दिया। यही नहीं पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के अलावा मारपीट में उतारू हो गयीं। जालसाज तो नहीं मिले पर तीन महिलाओं सहित चार लोगों पर कार्रवाई की गयी है जबकि आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Post

Meri Mati Mera Desh Abhiyan

उत्तराखंड भाजपा व्यापक स्तर पर चलाएगी ”मेरी माटी मेरा देश अभियान”

Posted by - July 30, 2023 0
देहारादून। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी चुनाव को लेकर सांगठनिक कार्यक्रम के तहत अगस्त माह के कार्यक्रम तय कर लिया…
इम्युनिटी बढ़ाने के उपाय

ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने भी माना, कोरोना के खात्मे में भारतीय नुस्खा है कारगर

Posted by - May 31, 2020 0
नई दिल्ली। दुनिया को कोरोना वायरस के इलाज लिए वैक्सीन तो अभी तक नहीं मिली है, लेकिन आयुर्वेद इस वायरस…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : चांदबाग को दंगाइयों ने घेरा, मृतकों की संख्या बढ़कर नौ पहुंची

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में मंगलवार को तीसरे दिन भी पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है।…