CRPF Bus Overturned

मतदान के बाद वापस लौट रहे जवानों से भरी बस पलटी, 10 जवान घायल

318 0

जगदलपुर। जिले के कोडनार थाना क्षेत्र अंतर्गत डिलमिली के पास मतदान के बाद वापस लौट रहे CRPF जवानों से भरी बस पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 10 जवान घायल हुए हैं, इनमें से तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है, बाकी जवानों को मामूली चोटें आई हैं। जिनका इलाज तोकापाल के अस्पताल में किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी जवानों की दंतेवाड़ा में चुनाव ड्यूटी लगी थी। रविवार को सभी बस से जगदलपुर लौट रहे थे। इसी बीच डिलमिली के पास बस के आगे एक बैल आ गया। जिसे बचाने प्रयास में बस सड़क से नीचे उतर गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से ज्यादा CRPF जवान सवार थे। हादसे के बाद जवानों को बस के पीछे का शीशा तोड़कर निकाला गया है। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचकर सभी जवानों को बस से बाहर निकाला।

शोभा यात्राओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं गैर भाजपाई सरकारें: सीएम योगी

घायल जवानों में से तीन गंभीर रूप से घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया गया है। बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है।

Related Post

जेमिमा रोड्रिग्‍स

आईसीसी ने फोन पर जेमिमा रोड्रिग्‍स से पूछा- किस क्रिकेटर से करेंगी बात, तो लिया भुवन का नाम

Posted by - May 9, 2020 0
नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट का खेल ठप पड़ा हुआ है। फैंस भी वापस से…
AK Sharma

प्रदेश हित में उपभोक्ता समय से करें विद्युत बिलों का पूर्ण भुगतान: एके शर्मा

Posted by - October 6, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए ऊर्जा विभाग ने आरएपीडीआरपी एवं नॉन आरएपीडीआरपी क्षेत्रों के…
AK Sharma

कार्यशैली ऐसी हो कि कोई भी समस्या परेशानी बने, इससे पहले ही समाधान हो जाए: एके शर्मा

Posted by - December 13, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने सभी नगरीय निकाय अधिकारियों को निर्देशित किया…