दबंगों ने फल विक्रेता को बेरहमी से पीटा

दबंगों ने फल विक्रेता को बेरहमी से पीटा

725 0

पीजीआई क्षेत्र के मन्नीमाउंटा में फल का ठेला लगाने वाले गरीब दम्पत्ति ने मगंलवार की देर रात क्षेत्रीय दबंग व उसके गुर्गो को  रंगदारी देने से मना किया, तो दबंग का पारा सातवे आसमान पर चढ गया। दबंग ने तंमचा लगाकर पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच बचाने आये पत्नी की भी भरेबाजार पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। आस-पास के लोगो ने विरोध किया तो दबंगो ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने घायल पति संग पुलिस से पूरे मामले की लिखित शिकायत की है।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

जहां पुलिस ने आरोपी दबंग सहित उसके साथियों के विरूद्व रंगदारी मगांने, मारपीट, छेड़छाड़ सहित संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीजीआई के सरस्वतीपुरम निवासी गरीब दम्पत्ति ने बताया वो मन्नी माउंटा मार्केट के पास फलो का ठेला लगाकर उससे होने वाली कमाई से परिवार का जीवन यापन करती है। पीड़ित पत्नी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया मगंलवार की रात उसके ठेले पर दबंग किस्म के अतुल तिवारी अपने साथी धर्मेन्द्र यादव सहित चार पांच अज्ञात साथियों के साथ आ धमके। ठेला लगाने के एवज में प्रतिदिन पांच सौ रूपये रंगदारी दिये जाने की मांग करने लगे। जब पति ने विरोध किया तो अतुल अवैध तंमचा दिखाते हुये पति की लात घूसो से अपने गुर्गो के साथ मिलकर जमकर पीटा।

दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पति को बचाने के लिये उसके शोर मचाने पर दबंगो ने उसके कपड़े फाड़ने के साथ उसकी अस्मत लूटने की भी कोशिश की, इस बीच चीख-पुकार सुनकर बचाने दौड़े पड़ोसी गौरव सिहं से भी दबंगो ने मारपीट की। मौके पर विरोध बढता देख आरोपी अतुल तिवारी अपने साथियों संग मौके से भाग निकला। जिसके बाद घायल दम्पत्ति आस-पास के लोगो की मदद से पीजीआई थाने पहुंचकर पुलिस से पुरे मामले की लिखित शिकायत की‌। आरोपी अतुल तिवारी ने भी पीड़ित दम्पत्ति सहित उसके बचाव में आये लोगो पर  मोबाइल छिनने सहित मारपीट का आरोप लगाते हुये पुलिस से शिकायत की है। पीजीआई इस्पेक्टंर आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया आरोपी अतुल तिवारी सहित उसके छः साथियों के विरूद्व रंगदारी मगांने, मारपीट, छेड़छाड़ सहित आधा दर्जन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Related Post

Terrorists

आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को बनाया निशाना, ग्रेनेड से किया हमला

Posted by - June 4, 2022 0
शोपियां: कश्मीर (Kashmir) में आतंकियों द्वारा प्रवासियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब दक्षिण कश्मीर के शोपियां में…
Light House Project

मोदी ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण, 1040 परिवारों को मिला अपने सपनों का घर

Posted by - March 10, 2024 0
लखनऊ। लखनऊ के शहरी गरीब परिवारों के लिए आज का दिन यादगार बन गया। अपने आशियाने के लिए जद्दोजहद कर रहे…
CM Yogi

काशी-तमिल संगमम से उत्तर भारत के प्रति दुष्प्रचार करने वालों को किया बेनकाबः मुख्यमंत्री

Posted by - December 25, 2022 0
लखनऊ। भारत के अलग-अलग राज्यों के खानपान भले ही अलग-अलग हों, लेकिन इस खानपान के बाद जो स्वाद और ऊर्जा…