दबंगों ने बाइक सवार को बेरहमी से पीटा

दबंगों ने बाइक सवार को बेरहमी से पीटा

581 0

पारा इलाके में साइड पास न देने पर दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने हमलावरों पर लूट का आरोप लगाया हैथाना प्रभारी पारा ने बताया कि काकोरी के सकरा निवासी नरेन्द्र मंगलवार शाम 7 बजे बाइक से मोहान चौकी के पास से गुजर रहा था।

दबंगों ने खाकी पर किया हमला

साइड पास न मिलने पर काकोरी के पतौरा निवासी रंजीत, मोनू और चंदे से विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गयी। आरोपियों ने नरेंद्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। सरेराह मारपीट होती देख मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों का जमावड़ा लगने लगा। इस पर मोनू और चंदे मौके से भाग निकले, जबकि लोगों ने रंजीत को दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रंजीत को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत लूट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

 

Related Post

Jyotiraditya Scindia

कांग्रेस में अब माहौल ठीक नहीं, गुलाम नबी स्वयं हो गए आजादः सिंधिया

Posted by - August 27, 2022 0
ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) में अब माहौल ठीक नहीं है,…
Rural Women

ग्रामीण महिलाओं के जरिए यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार

Posted by - January 22, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं (Rural Women) को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में…