छिपी होती है होंठो में चेहरे की सुंदरता, जानें मेकअप का सही तरीका

1451 0

लखनऊ डेस्क।  होंठो का मेकअप सही ढंग से न किया जाए तो फिर सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा और चेहरा सुंदर नहीं नजर आएगा। चेहरे की सुंदरता कुछ हद तक होंठो पर भी टिकी होती है। इसलिए आइये जानें होंठो पर  मेकअप करने का सही तरीका –

ये भी पढ़ें :-मेकअप के बारे में नहीं पता सही तरीके, तो जरुर फॉलो करें ये नियम 

1-अब होंठो पर फाउंडेशन लगाए ताकि एक बेस बन जाए। फाउंडेशन लगाने से एक और फायदा होगा कि इससे होंठो का रंग ब्राइट लगेगा और वह लंबे समय तक टिका रहेगा।

2-हल्के रंग का लिपलाइनर लें और उससे होंठो का आकार बनाएं। आकार ऐसा बनाएं जिससे वे मोटे और बड़े लगें। लेकिन होंठो का यह आकार चेहरे के हिसाब से होना चाहिए। यानी ऐसा जो आपके चेहरे पर सूट करे।

3-होंठो का नर्म और मुलायम होना बहुत जरूरी है। चेहरे की ही तरह होंठो का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें समय-समय पर हाइड्रेट करते रहना चाहिए। इसके लिए अच्छे स्क्रब या प्राकृतिक स्क्रब चीनी का प्रयोग करना चाहिए।

Related Post

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।  

बर्थडे स्पेशल: 19 साल बाद टूटी थी इस अभिनेता की शादी,अब किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है रिश्ता

Posted by - August 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आज बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से…
JAMMU KASHMIR ARMY

जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के 4 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

Posted by - March 22, 2021 0
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के शोपियां  (Shopian Encounter) में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय…