युवक और युवती के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट

युवक और युवती के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट

692 0

जिले के ग्रामीण इलाके रिठौरा कस्बे में एक दुकान के अंदर बैठे युवक और युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट और युवती के कपड़े फाड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती के भाई की तरफ से चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ थाना हाफिजगंज में मामला दर्ज कराये जाने के बाद कार्वाई शुरू की है। ग्रामीण  पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार को एक दुकान में बैठे युवक-युवती को भीड़ ने पीट कर चोटिल कर दिया।

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर जान दी

उन्होंने बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को जानकारी हुई और इस मामले में युवती के भाई की तरफ से चार नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को मनोज, पंकज और अजय निवासी रिठौरा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि वीडियो के माध्यम से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार हाफिज गंज थानाक्षेत्र का रहने वाला एक युवक कस्बे के ही रहने वाली एक युवती के साथ दुकान के अंदर बैठा हुआ था। पुलिस के अनुसार दुकान का शटर आधा बंद होने पर लोगों को अश्लील हरकत किये जाने का शक हुआ, जिसके बाद धीरे-धीरे भीड़ इकट्ठी हो गई और कुछ देर बाद भीड़ दुकान के अंदर घुस गई और युवती को पीटना शुरू कर दिया।

Related Post

मजदूरों के हिस्से पर भी लूट! पिछले चार सालों मे मनरेगा की योजनाओं में 935 करोड़ की ठगी

Posted by - August 21, 2021 0
कोरोना संकट के बीच जहां मनरेगा शहरों से लौटे मजदूरों के लिए सहारा बना वहीं अब खुलासा हुआ कि इसमें…
आज़म खान

रामपुर से सीतापुर जेल शिफ्ट हुए आजम खान, सपा प्रमुख अखिलेश करेंगे मुलाकात

Posted by - February 27, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां और विधायक पत्नी व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को गुरुवार की सुबह सीतापुर…
Surajkund

लंबे अंतराल के बाद आज से शुरू अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला

Posted by - March 19, 2022 0
हरियाणा: फरीदाबाद में 35वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 2022 (International Surajkund Handicrafts Fair) आज शनिवार से शुरू हो गया है।…