Arvind Kejariwal

दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भारी कमी, मौत के आंकड़े कभी नहीं छुपाए- अरविंद केजरीवाल

757 0

ऩई दिल्ली। देश में कोरोना वायरसस संक्रमण के नए मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को देश में 2,73,810 नए मामले सामने आए। भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 19 लाख से ज्यादा हो चुकी है, जो कुल संक्रमित केस का 12.18 फीसदी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल से भारत के कुल एक्टिव केस का 65.02 फीसदी है। वहीं रविवार को एक दिन संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें (1619) दर्ज की गई। बढ़ते केस को देखते हुए बिहार सरकार ने भी 15 मई तक नाइट कर्फ्यू (रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक) लगाया है।

वहीं स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, अन्य शैक्षणिक संस्थान, सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क और उद्यान 15 मई तक बंद रहेंगे।

इसके अलावा राजस्थान सरकार ने भी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर आज से 3 मई तक राज्य में लॉकडाउन लगाया है। वहीं देश में अब तक 12.38 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

दिल्ली में आज रात 10 बजे से एक हफ्ते का लॉकडाउन

दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन लगाया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि लगातार ज्यादा केस आने के बाद दिल्ली के हेल्थ सिस्टम पर काफी दबाव है। अगर अभी लॉकडाउन नहीं लगाया तो बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती है।

दिल्ली में सबसे ज्यादा टेस्टिंग हो रही है- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि अगर प्रति 10 लाख आबादी के हिसाब से दिल्ली में सबसे ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। सरकार ने दिल्ली की जनता से कुछ भी नहीं छुपाए हैं। बेड्स से लेकर मौतों की जानकारी सही-सही दी।

Related Post

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी बोलीं- कोरोना की दूसरी लहर ‘मोदी-निर्मित त्रासदी’, बंगाल को नहीं चाहिए ‘डबल इंजन’ की सरकार

Posted by - April 21, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए आरोप…
Savin Bansal

शोभा को रोजगार हेतु राइफल क्लब से आर्थिक सहायता भी मिलेगी जल्द; डीएम ने दिए निर्देश

Posted by - October 16, 2025 0
देहरादून: विगत माह शोभा रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) से मिलकर अपनी व्यस्था सुनाते…
Anand Bardhan

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Posted by - March 11, 2026 0
मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए…
Priya Prakash Srivastava

यूपीपीएससी परीक्षा में झांसी की बेटी प्रिया प्रकाश श्रीवास्तव का एपीओ पद पर चयन

Posted by - December 12, 2020 0
झांसी। झांसी की बेटी प्रिया प्रकाश श्रीवास्तव (Priya Prakash Srivastava) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की वर्ष 2020 की…