देशवासियों को साधुवाद 

थाली बजाकर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह बढ़ाने पर देशवासियों को साधुवाद 

852 0

नई दिल्ली। कांग्रेस ने थाली बजा कर कोरोना वायरस से लड़ रहे देश के स्वास्थ्य कर्मियों का धन्यवाद करने के लिए देशवासियों को धन्यवाद दिया है। केंद्र सरकार से इन कर्मियों के वास्ते तत्काल वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया है।

देश को अपने जांबाज़ स्वास्थ्य कर्मियों पर है गर्व

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार शाम पांच बजे स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह बढ़ाने के लिए थाली और ताली बजाने के वास्ते देश के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि देश को अपने जांबाज़ स्वास्थ्य कर्मियों पर गर्व है।

भारत और पूरे विश्व में कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे सभी डाक्टरों, नर्सों, आदि के समर्थन के बगैर लड़ाई लड़ना संभव नहीं था

श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया कि भारत और पूरे विश्व में कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे सभी डाक्टरों, नर्सों, तकनीक विशेषज्ञों, जैव तकनीक के विशेषज्ञों, मेडिकल कर्मियों, मेडिकल सह कर्मियों, स्वास्थ्य सेवकों तथा सेविकाओं और सफाईकर्मियों को धन्यवाद। आपके बिना ये लड़ाई लड़ना संभव नहीं था। हमें आप पर नाज़ है। उन्होंने सुरक्षाकर्मी और आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों का भी धन्यवाद किया।

Related Post

Delhi

दिल्ली सरकार के ‘रोज़गार बाज़ार’ पोर्टल ने लाखों बेरोजगारों को दिया रोजगार

Posted by - July 4, 2022 0
नई दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को दावा किया है कि, दिल्ली (Delhi) में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)…
Kapila Vatsyayan

पद्मविभूषण व प्रख्यात विदुषी कपिला वात्स्यायन का निधन, कला जगत में शोक की लहर

Posted by - September 16, 2020 0
नई दिल्ली । पद्मविभूषण पुरस्कार विजेता देश की प्रख्यात कलाविद् व राज्यसभा की पूर्व मनोनीत सदस्य कपिला वात्स्यायन का बुधवार…
राहुल गांधी

केरल की वायनाड सीट से रोड शो के बाद नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी

Posted by - April 4, 2019 0
कोझिकोड़। उत्तर प्रदेश में अपनी परंपरागत अमेठी सीट के अलावा केरल में वायनाड संसदीय क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे…