ipl

आईपीएल 2022 में मंडराया आतंकी साया, होटलों में बढ़ाई सुरक्षा

635 0

मुंबई: मुंबई में होने वाले IPL 2022 में आतंकी साया मंडरा रहा है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने आईपीएल के मैचों पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। ट्राइडेंट होटल (Trident Hotel) सहित आसपास के कई इलाकों की रेकी की है। एटीएस (ATS) से पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आतंकियों ने यह बात कबूली है। आतंकियों (Terrorists) ने वानखेड़े स्टेडियम, ट्राइडेंट होटल और आसपास के रोड की रेकी की और सुरक्षा का भी जायजा लिया है। इस मामले को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने स्टेडियम, खिलाड़ियों के ठहरने वाले होटलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

आतंकियों से हुए पूछताछ के खुलासे के बाद प्लेयर्स की बस को वेन्यू तक लाने के लिए स्पेशल एस्कॉर्ट मुहैया कराया जाएगा। सुरक्षा के लिए 26 मार्च से 22 मई तक क्विक रिस्पांस टीम, बम स्क्वॉड और राज्य रिजर्व पुलिस बल को तैनात किया गया है। होटलों में स्पेशल सिक्योरिटी अरेंजमेंट के अलावा अंपायर्स और मैच अधिकारियों को भी सुरक्षा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : बार-बार दिन ये आए, सेल्फी सेट पर कटा इमरान का बर्थडे केक

 

Related Post

Job Fair

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

Posted by - April 13, 2026 0
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में सोमवार को आयोजित भव्य रोजगार मेला (Job Fair) एवं विकास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश…
Rama Rani Verma

योगी सरकार के विजन से आत्मनिर्भर बनी संत कबीर नगर की रमा रानी वर्मा

Posted by - December 23, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का विजन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन योजनाओं को धरातल…
कोविड-19

अमेरिका में बाघिन ‘कोविड-19’ संक्रमित, देश के चिड़ियाघर हाई अलर्ट पर

Posted by - April 6, 2020 0
नई दिल्ली ।अमेरिका में एक बाघिन के कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से संक्रमित पाये जाने के बाद देश भर के चिड़ियाघरों…