grenede attack

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, 2 पुलिसकर्मी शहीद

1474 0

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों ने शनिवार को पुलिस और सीआरपीएफ  की टीम को निशाना बनाया। सोपोर में आतंकियों ने टीम पर अंधाधुंध गोलियां (Terrorists fired ) बरसाईं। हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं और दो नागरिक की भी मौत हो गई है। इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कश्मीर आईजी विजय कुमार ने बताया कि हमले के पीछे लश्कर-तैयबा के आतंकियों का हाथ है। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मार्च में भी दो जवान शहीद हुए थे

इससे पहले मार्च में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने सीआरपीएफ  की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग Terrorists fired  की थी। यह हमला श्रीनगर के बाहरी इलाके लवेपोरा में किया गया था। हमले में दो जवान शहीद हो गए थे। हमले में 3 जवान घायल भी हुए थे। इसमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

14 मार्च को भी हुई थी मुठभेड़

इस हमले से 11 दिन पहले 14 मार्च को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया था। यह ऑपरेशन शोपियां के रावलपोरा के इलाके में पूरी रात चला था। इसके बाद अगले दिन रविवार को लश्कर ए तैयबा से जुड़े आतंकी जहांगीर अहमद वानी को ढेर कर दिया था। इस मुठभेड़ वाली जगह से M4 कार्बाइन राइफल भी मिली थी। इस राइफल का इस्तेमाल अमेरिकी सेना भी करती है।

 

Related Post

CM Dhami

श्री गुरु नानक देव का जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं आपसी एकता को बढावा देने की प्रेरणा देता: धामी

Posted by - November 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के अवसर पर गुरुद्वारा श्री…
Vande Bharat Express

उत्तराखंड को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Posted by - May 25, 2023 0
देहारादून। देशभर में रेलवे कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए कई राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) …