श्रीनगर में पुलिस पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

620 0

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के श्रीनगर में उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डा मार्ग पर बघत इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस टीम पर हुआ आतंकी हमला

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बेहद करीब से गोली मारी। पुलिस ने जानकारी दी कि घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

एक मरने वाले पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल सोहेल के रूप में की गई है।अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू किया है। पिछले तीन दिनों में शहर में यह दूसरा हमला है। इससे पहले आतंकवादियों ने बुधवार को शहर के उच्च सुरक्षा वाले दूरगंगा इलाके में एक रेस्तरां मालिक और उसके बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया था।

पुलिस पर हुए आतंकी हमले की यह घटना 20 देशों के 24 राजनयिकों के दो दिवसीय दौरे के ठीक बाद हुई है। माना जा रहा है कि आतंकियों ने इस घटना के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा पाने के लिए ऐसा किया है।

पुलिस वालों पर आतंकियों ने बेहद करीब से अंधाधुंध फायरिंग की थी और भाग निकले। भरे बाजार में इस तरह की फायरिंग से श्रीनगर में सनसनी फैल गई और तुरंत ही बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों को भेजा गया। इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों को ही बचाया नहीं जा सका। शहीद हुए जवानों में से एक कॉन्स्टेबल सोहेल हैं।

 

Related Post

निक संग प्रियंका की होली

होली खेलते समय निक का हुआ ये हाल, प्रियंका की ड्रेस का किया इस्तेमाल

Posted by - March 8, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी रही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के…
CM Dhami recommends CBI probe in Ankita Bhandari case

न्याय की दिशा में कदम: अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच की सिफारिश

Posted by - January 9, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) के माता–पिता की अनुरोध व उनकी भावनाओं…
अयोध्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

SC ने अयोध्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को बताया ‘कानूनी रूप से अस्थिर ’

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अपने ऐतिहासिक फैसले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अयोध्या भूमि विवाद मामले में,…
CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted by - April 3, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात…