Cyber Security

देवघर में दस cyber अपराधी गिरफ्तार

1436 0

झारखंड में देवघर जिले में बुधवार को विभिन्न गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने ज्ञारह मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नकदी आदि के साथ दस साइबर (cyber) अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के सारवां थाना और मधुपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामारी कर कुल दस साइबर (cyber)  अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर (cyber)  अपराधियों के पास से पुलिस ने ज्ञारह मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, चार पासबुक, एक लैपटॉप, दस एटीएम, एक दोपहिया वाहन और नगद 8000 रुपये  बरामद किया है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर (cyber)  अपराधियों की पहचान चंदन कुमार (19) ग्राम-सरपत्ता, उत्तम कुमार ((19) ग्राम-खेरवा, चुन्नू कुमार (27), शेखर मंडल (20) दोनों ग्राम-गोंदलवारी, बबलू कुमार दास(19), अनिल कुमार दास (21) दोनों भाई, प्रमोद कुमार (19) तीनों ग्राम हेठ सरपत्ता, सभी थाना सारवां, उप्पो कुमार दास (21) ग्राम- भेडवा, थाना मधुपुर, के अलावा मतीन अंसारी (29) और सराफत अंसारी (24), दोनों ग्राम- ढोढरी, थाना-सिमुलतला, जिला- जमुई (बिहार) के रूप में पहचापन की गयी है।

Related Post

Anurag Thakur

महाकुम्भ 2025: सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Posted by - February 8, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ हो रहा है।…

प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

Posted by - October 22, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला…
CM Dhami participated in the GST Bachat Saving program

‘घटी जीएसटी मिला उपहार- धन्यवाद मोदी सरकार‘ जैसे बैनर लगाकर व्यापारियों ने जताया आभार

Posted by - September 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जीएसटी बचत उत्सव की श्रृंखला में हरिद्वार में हरकीपैड़ी बाजार में आयोजित जागरूकता…
CM Dhami

देवभूमि के साथ-साथ उद्योगों की भूमि भी बन रहा है उत्तराखंड: सीएम धामी

Posted by - September 23, 2022 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को लघु उद्योग भारती के उत्तराखण्ड उद्यमी व श्रमिक सम्मान समारोह…