Tej Pratap

‘मेरी जान को खतरा…’ तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार से मांगी सुरक्षा

185 0

आरजेडी और लालू परिवार से निकाले जाने को लेकर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) का बड़ा बयान सामने आया है। तेज प्रताप ने सोमवार (23 जून) को कहा कि वह बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा की मांग करते हैं। उन्हें लगता है कि उनकी जान को खतरा है। साथ उन्होंने फिर दोहराया कि वह उन 4-5 लोगों का नाम उजागर करेंगे, जिन्होंने उन्हे पार्टी और परिवार से निकलवाया है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में पार्टी और यादव परिवार से निकाले जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी। तेज प्रताप ने कहा, “मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं परिस्थिति का सामना करूंगा। मैं उन 4-5 लोगों के नाम उजागर करूंगा जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया है।”

उन्होंने (Tej Pratap) कहा, “बिहार की जनता ने देखा है कि राजद के चंद लोगों के कारण मुझे किस तरह पार्टी से बाहर किया गया है। जनता मेरे स्वभाव को जानती है। मेरे स्वभाव का फायदा उठाकर कुछ 4-5 लोगों ने ऐसा किया है। अब मैं न्याय मांगने जनता के बीच जाऊंगा। कोई भी अपनी निजी जिंदगी में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं न्यायालय से मदद मांगूंगा।”

तेज प्रताप (Tej Pratap) ने आगे कहा, “मैं बिहार सरकार से मांग करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि मुझे लगता है कि मेरी जान को खतरा है। मैं उन 4-5 लोगों को नहीं छोड़ूंगा जिन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद की है। इतना कुछ होने के बाद भी मैंने उन लोगों के नाम कभी उजागर नहीं किए जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया, साथ ही अपने माता-पिता का भी सम्मान करता हूं। बड़े भाई के नाते मैं तेजस्वी को हमेशा सीएम बनने का आशीर्वाद दूंगा और उन्हें पूरा समर्थन दूंगा।”

Related Post

Narendra Singh Tomar

Farmers Protest: किसानों को विरोध रोककर केंद्र के साथ बात करनी चाहिए- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

Posted by - April 11, 2021 0
ऩई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra singh Tomar) ने शनिवार को दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन (Farmers…

आपकी गाड़ी पेट्रोल से चले या डीजल से, मोदी सरकार टैक्स वसूली पर ही चलती है – राहुल गांधी

Posted by - July 7, 2021 0
कोरोना महामारी के बीच देश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से जूझ रही है, दिल्ली में भी पेट्रोल के दाम…
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने फिर साधा केंद्र पर निशाना, कहा-‘उत्सव’ नहीं गंभीर समस्या है वैक्सीन की कमी

Posted by - April 9, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों (Corona Cases) के बीच अब कई राज्यों में वैक्सीन की कमी पड़…