प्रताडित होकर महिला का शव फंदे से लटकते मिला

मडिय़ांव में किशोर का शव फंदे पर लटका मिला

850 0

मडिय़ांव के सेमरा गौढ़ी में किराए पर रहने वाले किशोर का शव फंदे पर लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और बाहर लगेे ताले को तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। लेकिन लोगों का कहना है कि ताला बाहर से लगा था। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
मूलत: सीतापुर के रेऊसा निवासी रोहित अपने छोटे भाई राहुल 17 के साथ सिमरा गौढ़ी में किराए पर रहकर मजदूरी करता था। शनिवार को वह मजदूरी पर चला गया।

परिवार से नाराज युवती ने खाया जहरीला पदार्थ

शाम को वह लौैटा तो देखा कि कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ है। इस पर उसने पड़ोस में रहने वाले मामा कैलाश और बहनोई पंकज से पूछा। लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिरकार, रोहित ने कमरे में लगी खिड़की से देखा तो सन्न रह गया। राहुल का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और ताला तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि कमरे की खिड़की में ग्रिल नहीं लगी हुई है। सम्भवत: उसने फांसी लगाने से पहले बाहर से ताला लगाया और खुद खिड़की से कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

Related Post

उद्धव ठाकरे

शिवसैनिक बनाएंगे राम मंदिर की ईटें, इंतजार करवाना सही नहीं – ठाकरे

Posted by - September 16, 2019 0
मुंबई। राम मंदिर को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की उम्मीदें बढ़ गई हैं मुंबई में संवाददाताओं को संबोधित करते…
CM Yogi congratulated Devendra Fadnavis on becoming the CM of Maharashtra

फडणवीस के नेतृत्व में सुशासन के पथ पर बढ़ते हुए प्रगति करेगा महाराष्ट्र: सीएम योगी

Posted by - December 5, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस…