टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दी मात

गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से दी मात

953 0

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर टीम इंडिया ने देश को जीत का तोहफा दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में 15 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हरा दिया है। भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी में राहुल और श्रेयस ने शानदार पारी खेली और भारत की झोली में जीत डाल दी। राहुल ने अपना 11वां अर्धशतक पूरा किया और मैच में नाबाद रहे वहीं श्रेयस ने 44 रनों की पारी खेली।

https://twitter.com/BCCI/status/1221374921164541952

केएल राहुल का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली है। बेनेट के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल ने चौके के साथ टी-20 करियर का अपना 11वां अर्धशतक पूरा किया है।

रविवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने पहले तेज शुरुआत की लेकिन बाद में जडेजा, बुमराह और शमी की धारदार गेंदबाजी के सामने रन नहीं बना पाए। भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 132 रन पर ही रोक दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से मार्टिन गुप्टिल ने सर्वाधिक 33, कोलिन मुनरो (26) और टिम सीफर्ट ने नाबाद 26 रन बनाए। वहीं भारत की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए।

Related Post

Heera Award-2021

उत्तराखंड की इन हस्तियों को मिलेगा “हीरा अवार्ड-2021”

Posted by - January 1, 2022 0
देहरादून। राजधानी देहरादून में ड्रीम्स संस्था (डेप्लवमेंट इन रूलर एम्बोसमेंट एंड मोटिवेसन सोसायटी) द्वारा ‘‘हीरा अवार्ड-2021’’ (Heera Award-2021) का भव्य…
JEE examinations

बॉम्बे हाई कोर्ट में जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग पर सुनवाई आज

Posted by - September 1, 2020 0
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग करते हुए महाराष्ट्र के भंडारा निवासी…

बहुगुणा का घर जलाने वाले बाहुबली बबलू ने की बीजेपी में एंट्री

Posted by - August 5, 2021 0
बसपा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता जितेंद्र सिंह ‘बबलू’ के भाजपा  में शामिल होने पर बीजेपी नेत्री रीता बहुगुणा…

शाहजहांपुर दुष्कर्म मामला: चिन्मयानंद की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी पेशी

Posted by - October 16, 2019 0
शाहजहांपुर। बुधवार यानी आज छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद चिन्मयानंद की रिमांड पेशी होगी। इससे पहले…