Tata Motors

भारत में बिना पेट्रोल-डीजल के दौड़ेगी Tata Motors की कार

848 0

नई दिल्ली: Tata Motors कंपनी Altroz EV या Nexon EV के प्रोडक्शन-स्पेक वर्ज़न जल्द लाने की तैयारी में है। कंपनी की सब्सिडियरी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEML) भारतीय बाजार में ये इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लेकर आ रही है। Tata Motors कंपनी इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को 29 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है।

Tata Motors करेगी दस नई इलेक्ट्रिक कारे

दावा है कि सिंगल चार्ज में यह गाड़ी 312 किमी की दूरी तय कर सकती है। यह पावरट्रेन 129 hp और 245 Nm का टार्क जनरेट करता है। इसके अलावा, लॉन्ग रेंज Nexon EV में 40 kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। Tata Nexon EV में वर्तमान में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एक 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। दावा है कि यह गाड़ी पूरी तरह चार्ज होने पर 400 किमी से अधिक की दूरी तय कर सकती है। बता दें कि टाटा मोटर्स ने हाल ही में अलग-अलग सेगमेंट्स में अगले पांच वर्षों में भारत में दस नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने का एलान किया है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों पर इन राज्यों से किया आग्रह

Tata Moters को मिला इसका ऑर्डर

इलेक्ट्रिक बसों के लिए remodel फेम-II स्कीम के अंतर्गत ग्रांड चैलेंज टेन्डर की मूल्य बोलियां आज खोली गईं, जिसमें टाटा मोटर्स को पांच प्रमुख शहरों के लिए 5450 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला है। इन शहरों में कोलकाता, दिल्‍ली, बैंगलोर, हैदराबाद और सूरत शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने दूसरी कंपनियों के मुकाबले सबसे कम बोली लगाई थी। इन बसों के 12 वर्षों में करीब 4.71 बिलियन किलोमीटर चलने की उम्मीद है, जिससे 1.88 अरब लीटर जीवाश्म ईंधन की बचत होगी।

यह भी पढ़ें: अप्रैल में होगी रिकॉर्ड तोड़ GST वसूली, होगा करोडो का कलेक्शन

Related Post

सरकार का दावा- इकोनॉमी पर असर नहीं डालेगी तीसरी लहर, स्वामी बोले- अगर हुआ तो इस्तीफा देंगे?

Posted by - July 30, 2021 0
भारत  के मुख्य आर्थिक सलहकर केवी सुबरमण्यम  के फिक्की के समारोह में दिए गए बयान पर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी…

सीएम स्टालिन ने घटाया तमिलनाडु में पेट्रोल का भाव, महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपए

Posted by - August 14, 2021 0
तमिलनाडु में नवनियुक्त डीएमके सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश करके कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिससे आम जनता…