Tap Water

सबसे किफायती खर्च में योगी के यूपी में घर-घर पहुंचा नल से जल

380 0

लखनऊ : हर घर तक नल (Tap Water) कनेक्शन पहुंचाने में यूपी की योगी सरकार अन्य बड़े राज्यों पर भारी पड़ी। यही नहीं, हर घर नल और नल से जल पहुंचाने में एक तरफ जहां यूपी सबसे पहले पायदान पर है, वहीं हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने में यूपी का खर्च अन्य कई बड़ों राज्यों की अपेक्षा सबसे किफायती है। हर घर नल, नल से जल के वितरण में छाया डबल इंजन सरकार का यूपी मॉडल अन्य विशेष राज्यों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ है। डबल इंजन सरकार की नीतियों की बदौलत प्रत्येक परिवार तक नल कनेक्शन पहुंचाने में लगभग 59 हजार रुपये लगे। जबकि अन्य राज्यों में कम कनेक्शन पर भी खर्च होने वाली राशि यूपी से बहुत अधिक रही।

किफायती खर्च में यूपी की प्रगति के यह रहे कारक

यूपी ने सबसे किफायती खर्च में आमजन तक नल कनेक्शन (Tap Water) पहुंचाया। इसके पीछे एक तरफ योगी सरकार की पारदर्शी नीतियां कारगर रहीं तो दूसरी तरफ यहां की भौगोलिक स्थिति भी बड़ा कारण रही। वहीं उत्तर प्रदेश में 80 फीसदी से अधिक सोलर बेस्ड योजनाएं होने से भी यह काफी कारगर रही। सोलर की वजह से मेंटिनेंस कास्ट कम आई।

भविष्य में भी सबसे सस्ती पानी सप्लाई का रोडमैप तैयार

उत्तर प्रदेश में निकट भविष्य में सबसे सस्ते पानी की आपूर्ति के लिए और तेजी से तैयार चल रही है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि यहां लगभग 80 फीसदी योजनाएं सोलर पर निर्भर है। इससे बिजली का खर्च कमतर होता जाएगा। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल और जल पहुंचाने के लिए लगभग 32930 योजनाएं सोलर बेस्ड चल रहीं। शेष 40591 योजनाओं को बिजली से चलाया जा रहा। सोलर बेस्ड परियोजना से 2,23,66,237 परिवारों तक शुद्ध पेयजल का आपूर्ति हो रही है, जबकि बिजली से अभी 36,65,080 परिवारों को जल मुहैया कराया जा रहा है।

इस वर्ष विंध्य-बुंदेलखंड में नहीं हुई पानी की किल्लत

विंध्य और बुंदेलखंड में पानी पहुंचाना योगी सरकार की प्राथमिकता में रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संजीदगी का ही असर रहा कि विंध्य-बुंदेलखंड में लगभग 98 फीसद इलाकों में नल कनेक्शन (Tap Water) के साथ हर घर जल पहुंच गया। विंध्य-बुंदेलखंड के लिए साल 2024 ऐतिहासिक रहा। पीने के पानी के लिए कभी त्राहिमाम करने वाले विंध्य-बुंदेलखंड में इस गर्मी में कहीं भी पानी की किल्लत नहीं रही। पीने के पानी को लेकर न प्रदर्शन दिखा और न ही टैंकरों का जमावड़ा लगा। इसका कारण जल जीवन मिशन के तहत इस क्षेत्र के गांवों में पानी की समुचित जलापूर्ति हुई।

राज्य नल कनेक्शन से आच्छादित परिवार लागत (प्रति परिवार)

उत्तर प्रदेश  – 26031317   – 59706
महाराष्ट्र  – 9827937   – 62601
हिमाचल प्रदेश  – 946006   – 65543
उत्तराखंड  – 1323739    – 71231
मध्य प्रदेश  – 9827551   – 75117
केरल  – 5416785   – 79224
कर्नाटक  – 7663623   – 86152
राजस्थान  – 9521118   – 87489
जम्मू-कश्मीर  – 1296169   – 100510
अरुणाचल प्रदेश  – 205770   – 228454

Related Post

mobile phone

उप्र में वायरलेस की तरह प्रयुक्त होगा मोबाइल फोन, बाराबंकी से होगी शुरुआत

Posted by - April 11, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में मोबाइल फोन (Mobile Phone) अब वायरलेस सेट के रूप में प्रयुक्त होगा। प्रारंभिक चरण…
Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, मौके पर समाधान

Posted by - April 4, 2026 0
प्रयागराज: आज प्रयागराज सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत…
CM Yogi

पूर्वांचल और बुंदेलखंड के नियोजित विकास पर करें फोकस, यहां अपार संभावनाएं: सीएम योगी

Posted by - July 28, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को नियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और प्रदेश में सेक्टरवार…