TAMILNADU

तमिलनाडु: निर्दलीय प्रत्याशी ने किया चांद पर 100 दिन की छुट्टियों का वादा

1230 0

मदुरै। ‘मुफ्त आईफोन, स्विमिंग पुल के साथ तीन मंजिला मकान, चांद पर 100 दिन की छुट्टियां, हर युवक को बिजनेस शुरू करने के लिए एक करोड़ रुपए।’ ये हैं कुछ वादे जो तमिलनाडु की मदुरै साउथ सीट से चुनाव लड़ने वाले एक निर्दलीय उम्मीदवार ने मतदाताओं से किए हैं।

दरअसल, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थुलाम सर्वानन सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अहम राजनीतिक दलों की ओर से अपने चुनावी घोषणा पत्रों में मुफ्त चीजें देने की झड़ी लगाने पर तंज कसने के लिए ये रास्ता अपनाया है।

  • प्रत्येक मतदाता को 20 लाख की कार देने का वादा
  • स्वीमिंग पुल के साथ साथ हेलिकॉप्टर देने का ऐलान
  • कूड़ेदान का डिब्बा है चुनाव चिन्ह

दरअसल, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थुलाम सर्वानन सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अहम राजनीतिक दलों की ओर से अपने चुनावी घोषणा पत्रों में मुफ्त चीजें देने की झड़ी लगाने पर तंज कसने के लिए ये रास्ता अपनाया है।

सामाजिक कार्यकर्ता थुलाम सर्वानन के मुताबिक वो अहम राजनीतिक दलो की ओर से मतदाताओं से किए जाने वाले वादों को देखते रहे हैं। इनमें वोट पाने की खातिर बहुत कुछ मुफ्त देने की बात कही जाती है। ये सब देखने के बाद उन्होंने अपनी तरफ से कुछ वादे करने का फैसला किया।

अब जान लीजिए सर्वानन ने क्या क्या वादे किए हैं-

  • हर मतदाता के लिए मुफ्त आईफोन
  • हर परिवार को स्विमिंग पूल के साथ तीन मंजिला मकान
  • 20 लाख रुपए कीमत की कार
  • हर घर को एक छोटा हेलिकॉप्टर
  • घर के कामकाज में मदद के लिए एक रोबोट
  • हर लड़की को शादी पर 800 ग्राम सोना
  • हर युवक को व्यवसाय शुरू करने के लिए एक करोड़ रुपए
  • चांद पर 100 दिन की छुट्टियां
  • निर्वाचन क्षेत्र में स्पेश रिसर्च सेंटर और लॉन्चिंग पैड की स्थापना, जिससे चांद पर नियमित ट्रिप्स की जा सकें
  • निर्वाचन क्षेत्र को ठंडा रखने के लिए 300 फीट ऊंचा बर्फ का पहाड़

सर्वानन ने कहा कि उन्होंने ये वादे मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए किए हैं। खास तौर पर राजनीतिक मुद्दों पर युवाओं में चेतना जगाने के लिए। दिलचस्प है कि सर्वानन को 2021 विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए ‘कूड़ेदान’ चुनाव चिह्न मिला है।

Related Post

निर्भया कांड

हिमाचल के रवि कुमार निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने के लिए, जल्लाद बनने को तैयार

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में शिमला के रहने वाले रवि कुमार ने बुधवार को राष्ट्रपति कोविंद को दिल्ली की तिहाड़…

शक्ति प्रदर्शन में जुटे नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह!

Posted by - July 15, 2021 0
पंजाब कांग्रेस में घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं पूर्व मंत्री नवजोत…
Paush Purnima

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ माघ मेला का भव्य शुभारंभ

Posted by - January 3, 2026 0
प्रयागराज। देश के सबसे विशाल, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वार्षिक समागम माघ मेला-2026 (Magh Mela) का शनिवार को तीर्थराज प्रयागराज में…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने ‘ग्रामोत्थान परियोजना’ के तहत ग्राम्य विकास विभाग की पहल की सराहना की

Posted by - October 6, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ऋषिकेश में आयोजित ’’सरस आजीविका मेले’’ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के…