TVSN Prasad

किसानों की सुविधा का रखें पूरा ख़्याल: मुख्य सचिव

356 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद (TVSN Prasad) ने प्रशासनिक सचिवों, सभी जिलों के उपायुक्तों तथा रबी-फ़सल की खरीद से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान की फ़सल का जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर-अंदर फसल का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अनाज मंडियों से फसलों का समय पर उठान करने और किसानों की हर सुविधा का पूरा ख्याल रखने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव (TVSN Prasad)  आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं अन्य अधिकारियों से रबी-फ़सल की खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा -बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। टीवीएसएन प्रसाद ने इस अवसर पर वैशाखी पर्व और डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं भी दी।

मुख्य सचिव (TVSN Prasad) ने आगे कहा कि इस बार प्रदेश में गेहूं की बम्पर फसल हुई है इसलिए मंडियों में बिक्री के लिए अधिक फसल आने की उम्मीद है, ऐसे में अधिकारियों को अपनी पूरी तैयारी रखनी चाहिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने उपायुक्तों से अपने-अपने जिला में मंडियों की व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते हुए कहा कि जहां पर भी कोई समस्या आती है तो अपने मंडलायुक्तों तथा स्पेशल नियुक्त किये गए प्रशासनिक सचिवों से मार्गदर्शन लेकर जल्द से जल्द समाधान का प्रयास करें। उन्होंने प्रशासनिक सचिवों को भी समय -समय पर अपने अधीन मंडियों की विजिट करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव (TVSN Prasad) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर किसानों द्वारा रजिस्टर की गई फसल का 15 अप्रैल शाम तक वेरिफिकेशन कर लें। उन्होंने कहा कि किसानों की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए मंडी में सस्ती दरों पर चाय -खाना उपलब्ध करवाने के लिए अटल कैंटीन शुरू करने और पेयजल की व्यवस्था की जाए। उन्होंने उपायुक्तों से बारदाना समेत अन्य आवश्यक चीजों के बारे में पूछताछ की और जहां थोड़ी-बहुत कमी पाई गई वहां पर जल्द से जल्द उसको पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद (TVSN Prasad)  ने फसल खरीद से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को अपनी फ़सल की बिक्री करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, साथ ही फसलों का भुगतान निर्धारित अवधि में हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने खरीदी गई फसल का समय पर उठान करने के निर्देश देते हुए कहा कि जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर-अंदर फसल के मालिक के बैंक खाते में भुगतान हो जाना चाहिए।

मुख्य सचिव (TVSN Prasad) ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सायलो को भी खरीद केंद्र बनाया गया है जहाँ पर किसान सीधा अपनी फसल बेचने के लिए ले जा सकता है। उन्होंने आगे यह भी जानकारी दी कि प्रदेश में गेहूं की खरीद के लिए 417 मंडी अथवा खरीद केंद्र , सरसों के लिए 107 , चना के लिए 11 तथा जौ के लिए 25 मंडियां खोल दी गई हैं।

इस अवसर पर बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के अतिरिक्त मुख्य सचिव कांत वाल्गद, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल, भारतीय खाद्य निगम की रीजनल मैनेजर शरणदीप कौर बराड़, हरियाणा पर्यटन विभाग के विशेष सचिव प्रभजोत सिंह, कृषि विभाग के निदेशक राजनारायण कौशिक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशक मुकुल कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इनके अलावा कई प्रशासनिक सचिव तथा सभी जिलों के उपायुक्त एवं खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।

Related Post

CM Yogi listened problems in Janta Darshan

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, इलाज में मदद को जाएगा डीएम का फोन

Posted by - May 15, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्रों…
Manoj Sinha

जम्मू से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

Posted by - June 29, 2022 0
कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने बुधवार को कश्मीर में पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों की आगे…
CM Dhami

राज्य की कानून व्यवस्था का बेहतर होना जरूरी: सीएम धामी

Posted by - January 13, 2023 0
देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) पर्वतीय क्षेत्रों में राजस्व पुलिस व्यवस्था को समाप्त कर नियमित पुलिस व्यवस्था स्थापित कर रही…