सर्दी के मौसम में अपनी त्वचा का इस तरह रखें ख्याल

1313 0

सर्दी (winter care) के मौसम के दस्तक देते ही त्वचा संबंधी समस्या पैदा होना एक सामान्य प्रक्रिया है। इस मौसम में वातावरण में तापमान की कमी और तेज हवाएं चलने के कारण त्वचा की खुश्की, रूखेपन एवं त्वचा फटने जैसी समस्याओं से प्राय: हर किसी को रूबरू होना पड़ता है। इसके लिए हमें रूखी त्वचा को बचाने और सही चीजों का उपयोग करने की जरूरत होती है।तो आइये जानें क्या है उपाय –

1-सर्दियों में चेहरे की त्‍वचा सबसे ज्‍यादा खुली रहती है तो ऐसे में उस पर हमेशा क्रीम या मॉइस्‍चराइजर लगाए रखें। यदि त्वचा  तैलीय है तो भी केवल माइल्‍ड फेस वॉश का प्रयोग करें। त्‍वचा को स्‍क्रब करती रहें और बाद में सनस्‍क्रीन भी लगाएं।

2-अगर आपकी त्वचा रुखी है तो हल्दी आपके चेहरे के लिए बेहद खास और उपयुक्त चीज़ साबित हो सकती है. इसे चेहरे पर लगाने के लिए आपको गुलाब जल या दूध के तीन चम्मच लेना होगा और इसमें हल्दी का पेस्ट मिलाकर लगाना होगा. फिर इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़कर लगाना होगा. आपको बता दें कि हल्दी न केवल चेहरे पर चमक लाती है बल्कि कील-मुंहासे को खत्म करने का काम भी करती है।

3- नहाने के बाद त्वचा पर कोल्ड क्रीम व मॉइश्चराइजर का उपयोग करें। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और त्वचा को कुछ हद तक ठंड एवं शुष्क हवा के प्रकोप से भी बचाए रखा जा सकता है।

4- सर्दियों में भी अच्‍छी मात्रा पानी पीने से होंठो में नमी बरकरार रहती है। इसके साथ ही लिप बाम और पैट्रोलियम जेली का भी प्रयोग करें। लिपस्टिक से जितना हो सके दूरी बनाएं क्‍योंकि यह लिप्‍स को ड्राई कर देती है। आप चाहें तो घी या बटर लगा कर रात में सो सकती है।

Related Post

कोरोनावायरस

कोरोना वायरस पर सलमान बोले- नमस्कार…हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है!

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। सलमान…

मुकेश अंबानी के घर बप्पा का आगमन, बॉलीवुड सहित कई दिग्गज पूजा में शामिल

Posted by - September 3, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में 10 दिनों तक चलने वाला गणेशोत्सव जारी है। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ मिलकर घर…
मलंग

‘मलंग’ के इस नए गाने में दिशा और आदित्य की दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री

Posted by - January 16, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म मलंग का टाइटल ट्रैक गुुरुवार को रिलीज कर दिया…
साइना नेहवाल की बायोपिक

साइना नेहवाल की बायोपिक में परिणीति की एक्टिंग देख डायरेक्टर बोले- बेहतरीन अदाकारा

Posted by - January 19, 2020 0
नई दिल्ली। बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ के निर्देशक अमोल गुप्ते ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा…