taimur ali khan

लॉकडाउन योगा करते नजर आए तैमूर अली खान

964 0

मुंबई। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) फिटनेस के प्रति उत्साही हैं और अक्सर वह जिम के बाहर कैप्चर की जाती हैं। साल की शुरुआत में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद वह अपने वर्कआउट रूटीन में लौट आईं है। करीना के लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से लग रहा है कि उनके बड़े बेटे तैमूर भी उनके नक्शे कदम पर चल रहे हैं।

करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan)  ने सोशल माडिया पर बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह योगा मैट पर स्ट्रेचिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। तैमूर की यह फोटो खूब वायरल हो रही है।

बता दें कि शनिवार को करीना (Kareena Kapoor Khan)  ने इंस्टाग्राम पर तैमूर (Taimur Ali Khan) की योगा मैट पर स्ट्रेचिंग करते हुए फोटो शेयर की, जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह योगा कर रहे हैं या फिर नींद में अंगड़ाई ले रहे हैं।

फोटो के साथ करीना(Kareena Kapoor Khan)  ने कैप्शन में लिखा,’योगा के बाद स्ट्रेचिंग या झपकी के बाद स्ट्रेचिंग … आपको कभी पता नहीं चलेगा।’ तैमूर (Taimur Ali Khan) की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कई सेलेब्स और फैंस फोटो पर कमेंट भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि करीना (Kareena Kapoor Khan)  हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद काम पर लौट चुकी हैं। करीना और सैफ के घर इसी साल 21 फरवरी को बेबी बॉय ने जन्म लिया था। करीना ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने प्रशंसकों को अपने दूसरे बेटे की छोटी सी झलक दी थी, लेकिन उसमें बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया था।

Related Post

Jimmy Shergill

अभिनेता जिमी शेरगिल गिरफ्तार, कोरोना नियम तोड़ने के आरोप में कार्रवाई

Posted by - April 28, 2021 0
लुधियाना (पंजाब)। कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में कलाकार जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill) को बुधवार को पंजाब के लुधियाना…
Kangana Ranaut

कंगना रनौत राजस्थानी गाना शेयर कर बोलीं- क्षत्रिय कोई जाति नहीं ,ये एक गुण है

Posted by - September 18, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत शिवसेना के साथ हुई तकरार के बाद से वह खुद की तुलना रानी लक्ष्मीबाई…