टी-20 विश्वकप

टी-20 विश्वकप पर भी मंडरा रहा है खतरा , मई में स्पष्ट हो पाएगी तस्वीर

1062 0

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर तस्वीर अगले महीने स्पष्ट हो पाएगी। कोरोना के कारण दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां ठप पड़ी हुई और कई देशों में यात्रा प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में 18 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप पर खतरा मंडरा रहा है। कोरोना के कारण भारत में इंडियन प्रीमियर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

फिलहाल अभी ऐसा नहीं है कि 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक होने वाला विश्व कप स्थगित हो सकता है

फिलहाल अभी ऐसा नहीं है कि 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक होने वाला विश्व कप स्थगित हो सकता है। लेकिन कोरोना का खतरा जिस तरह विश्व में फैला हुआ है उसे देखते हुए ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है। आयोजकों को उम्मीद है कि विश्व कप को लेकर अगले महीने तस्वीर स्पष्ट हो जायेगी जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अपनी नियमित बैठक करेगी जिसे मार्च में स्थगित कर दिया गया था।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना के खतरे को देखते हुए टी-20 विश्वकप को दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में कराया जा सकता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया को पहली बार अपनी कप्तानी में 1987 में विश्वकप जिताने वाले एलेन बॉर्डर ने मंगलवार को कहा था कि दर्शकों के बिना टी-20 विश्वकप कराने के बारे में वह कल्पना भी नहीं कर सकते।

सलमान खान ने डॉक्टर्स और पुलिस पर हमला करने वालों को लगायी फटकार

64 वर्षीय बॉर्डर ने कहा था कि आपके पास दो विकल्प हैं, या तो आप इसे सही तरीके से आयोजित करें जिसमें दर्शक भी शामिल हों नहीं तो टूर्नामेंट को रद्द कर दें। बॉर्डर से पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी कहा था कि टी-20 विश्वकप को दर्शकों के बिना आयोजित नहीं कराया जा सकता है।

आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया विकल्पों पर विचार कर रहे हैं लेकिन फिलहाल टूर्नामेंट के अपने तय कार्य़क्रम के अनुसार होने की संभावना है।

Related Post

संजय राउत

संजय राउत बोले- हमारी आवाज दबाने के लिए राज्यसभा में शिवसेना की सीटें बदली

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यसभा में सीट बदले जाने पर बुधवार को नाराजगी जाहिर की है। इस…
मायावती

देवबंद की महारैली में बरसी बसपा सुप्रीमों, बोली- आज इस भीड़ के बारे में सुन कर पगला जाएंगे पीएम

Posted by - April 7, 2019 0
देवबंद। बसपा अध्यक्ष, सपा अध्यक्ष और रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह की पहली साझा रैली हुई सहारनपुर के देवबंद…
Modern ropeway system to be built in Haridwar

हरिद्वार में बनेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, डीपीआर स्तर पर तेजी से बढ़ेगी प्रक्रिया

Posted by - April 8, 2026 0
देहरादून। सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड रोपवे परियोजना से शहर की यातायात…
Kedarnath

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

Posted by - May 13, 2026 0
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ (Kedarnath) धाम की यात्रा इस वर्ष नए आयाम स्थापित कर रही है। 22 अप्रैल से शुरू हुई…
CM Dhami

CM धामी ने श्री केदारनाथ धाम में BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

Posted by - May 8, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत…