टी-20 क्रिकेट विश्व कप

ऑस्ट्रेलिया में टी-20 क्रिकेट विश्व कप तय कार्यक्रम के अनुसार होगा

998 0

मेलबोर्न। दुनिया भर में फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष आयोजित होने वाला टी-20 क्रिकेट विश्व कप तय कार्यक्रम के अनुसार होगा।

टी-20 विश्व कप का आयोजन इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है

यह जानकारी टी-20 क्रिकेट विश्व कप की आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकली ने दी। उनका मानना है कि फुटबॉल एवं रग्बी जैसी अन्य प्रमुख प्रतियोगिताओं के साथ तारीखों के टकराव के बावजूद यह विश्व कप अपने समय पर आयोजित होगा। टी-20 विश्व कप का आयोजन इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है।

प्रमुख टूर्नामेंटों के आयोजन की नयी तारीखें टी-20 विश्व कप के तय कार्यक्रम से टकरा सकती हैं

बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते हुए प्रकोप के कारण ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग (एएफएल) और नेशनल रग्बी लीग के आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इन प्रमुख टूर्नामेंटों के आयोजन की नयी तारीखें टी-20 विश्व कप के तय कार्यक्रम से टकरा सकती हैं।

कोरोना वायरस की जंग जीतने के लिए लोग आगे आएं : शाहरूख खान

हॉकली ने कहा कि इन सभी टूर्नामेंटों के स्थगित होने से विश्व कप बहुत ही बड़ा खेल आयोजन होगा, इसके दोबारा यहां आयोजित होने में 10 से 20 वर्ष लग सकते हैं। लोग विश्व कप से प्यार करते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय खेल है और टी-20 ऐसा प्रारूप है जिसे बड़े पैमाने पर लोग देखते हैं। विश्व कप की टिकट बिक्री को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुआ महिला विश्व कप काफी सफल रहा था।

महिला विश्व कप के फाइनल में आठ मार्च को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर पांचवीं बार खिताब जीता

महिला विश्व कप के फाइनल में आठ मार्च को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर पांचवीं बार खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया ने एक बार भी पुरुष टी-20 विश्व कप नहीं जीता है। ऑस्ट्रेलिया 2010 में फाइनल में पहुंचा था जहां उसे इंग्लैंड से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

विश्व कप के आयोजकों को उम्मीद है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बावजूद टी-20 विश्व कप भी ऐसी ही सफलता हासिल करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की संचालन समिति ने भी कहा है कि टी-20 विश्व कप के कार्यक्रम में बदलाव की उसकी कोई योजना नहीं है।

Related Post

GOVERNOR UP

लोहिया संस्थान स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने कोरोना की दूसरी लहर को लेकर किया अलर्ट

Posted by - March 20, 2021 0
लखनऊ । लोहिया संस्थान ने 11वें साल पर अपना पहला स्थापना दिवस शनिवार को मनाया है। स्थापना दिवस पर बतौर…
अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका

AIMPLB अयोध्या मामले दिसंबर के पहले सप्ताह में दायर करेगा पुनर्विचार याचिका

Posted by - November 27, 2019 0
लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ दिसंबर के पहले…
पीएम मोदी

इतिहास लेखन में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को किया गया नजरअंदाज : पीएम मोदी

Posted by - January 11, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम कोलकाता के ओल्ड करेंसी बिल्डिंग के सुसज्जित इमारत का लोकार्पण किया। इसके अलावा…
शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पीएम राहत कोष में 21 लाख का डोनेशन दिया

Posted by - March 30, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुन्द्रा ने कोरोना वायरस (कोविड 19) से निपटने के लिये पीएम…
मैं दूंगी निर्भया के दोषियों को फांसी

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह बोलीं- मैं दूंगी निर्भया के दोषियों को फांसी

Posted by - December 15, 2019 0
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खून से खत लिखा है। इस…