जिया हो बिहार के लाला...

Video : कन्हैया के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- जिया हो बिहार के लाला…

1133 0

बेगूसराय। बॉलीवुड अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर अपने जन्मदिन पर बिहार के बेगूसराय पहुंची । जहां पर स्वरा भास्‍कर ने बेगूसराय में भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार किया है।  बता दें कि स्‍वरा भास्‍कर पहली बार चुनावी मंच पर भाषण देते हुए नजर आई। अभिनेत्री स्वरा ने सोशल मीडिया पर कन्हैया कुमार के सपोर्ट में चुनावी रैली के दौरान भाषण देते हुए जिया हो बिहार के लाला… का  वीडियो शेयर किया है।

ये भी पढ़ें :-शांतिपूर्वक तरीके से दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को करेंगे नामांकन 

जिया हो बिहार के लाला…का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस वीडियो में स्‍वरा भास्‍कर पूरे जोश के साथ जनसभा को संबोधित करती नजर आ रही हैं। स्‍वरा भास्‍कर ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को कहती है कि जिया हो बिहार के लाला…स्‍वरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्‍वरा भास्‍कर ने जोरदार प्रचार करते हुए कहा कि बेगूसराय कह रहा है रोटी, अस्‍पताल, शिक्षा और रोजगार… कन्‍हैया कुमार, कन्‍हैया कुमार, कन्‍हैया कुमार। इसके आगे उन्‍होंने कहा कि मैं कन्‍हैया कुमार को बस इतना कहना चाहूंगी कि जिया हो बिहार के लाला…।

https://twitter.com/ReallySwara/status/1116011607405076480

स्‍वरा भास्‍कर जल्‍द ही वह राजनीति में कर सकती हैं इंट्री 

बता दें कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा उम्मीदवार के तौर पर बीते 9 अप्रैल को नामांकन पर्चा भरा था। इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर भी मौजूद थीं। कन्हैया इस सीट से केंद्रीय मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह को चुनौती दे रहे हैं। स्‍वरा भास्‍कर को मंच पर भाषण देते हुए देखकर ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि जल्‍द ही वह राजनीति में इंट्री कर सकती हैं, लेकिन इस सवाल का जवाब देते हुए स्‍वरा ने साफ कर दिया था कि आगे का पता नहीं फिलहाल उनका पूरा फोकस फिल्‍मों पर है।

Related Post

CM Yogi

जनजीवन सामान्य, लेकिन सतर्कता की आवश्यकता: सीएम योगी

Posted by - September 15, 2024 0
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बहराइच में जनप्रतिनिधियों संग बैठक भी की। इसके पहले मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण…
CM Yogi congratulated PM Modi

भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बने पीएम मोदी, सीएम योगी ने दी बधाई

Posted by - October 16, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में प्रथम सक्रिय सदस्य बने। इस पर मुख्यमंत्री…
ANTF

यूपी में नशे के खिलाफ लड़ाई होगी और तेज, एएनटीएफ में प्रतिनियुक्ति पर तैनात होंगे 450 कर्मी

Posted by - April 14, 2023 0
लखनऊ। अवैश नशे के सौदागरों के खिलाफ योगी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। नार्को नेक्सस की कमर तोड़ने के…