Swach

स्वच्छ यूपी-स्वस्थ यूपी की परिकल्पना नई उड़ान भरने को तैयार

1582 0

लखनऊ। यूपी को स्वच्छ (Swachh UP) और स्वस्थ (Healthy) बनाने की परिकल्पना को राज्य सरकार नई उड़ान देने जा रही है। इसके लिए प्रदेश को खुले में शौच से पूरी तरह मुक्ति दिलाने की योजना को युद्ध स्तर पर पूरा कराया जा रहा है। राज्य की सत्ता दूसरी बार संभालने वाले सीएम योगी(CM Yogi) ने हर गांव-हर गरीब तक योजना का लाभ पहुंचाने की मुहिम को और तेज किया है।

स्वच्छता सुधार में साल-दर साल अपनी रैकिंग सुधारता यूपी

उनके आह्वान पर प्रत्येक गांव में सामुदायिक शौचालय और इज्जतघर (Community Toilets and Izzatghar) के निर्माण का बड़ा लक्ष्य लिया गया है। इसको पूरा करने के लिए 100 दिनों में गांवों में 1494 सामुदायिक शौचालय और  2.41  लाख इज्जतघर बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन (Clean India Mission) के सपने को साकार करने में पंचायती राज विभाग महती भूमिका निभा रहा है।

Swachh

हर गांव और हर गरीब को सामुदायिक शौचालय और महिलाओं को इज्जतघर की सुविधा दिये जाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। गांवों को साफ-सुधरा बनाने के अभियान में शामिल घर-घर शौचालय बनाने की राज्य सरकार की योजना का पिछले 05 सालों में खूब असर हुआ है। इज्जतघर की सौगात मिलने से गांव में लोगों का जीवन बदला है। खासकर महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। रात के अंधेरे में घर से निकलने की मजबूरी को इस योजना ने पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। जिन गांव में सरकार की योजना का लाभ पहुंच चुका है वहां महिलाओं के मन से असुरक्षा की भावना गायब हो चुकी है। गांव के लोगों पर बीमारियों का खतरा भी कम हुआ है।

Swachh

गौरतलब है कि सरकार ने अपने पिछले 05 साल के कार्यकाल में प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है। 2.18 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रति ग्राम पंचायत में न्यूनतम एक सामुदायिक शौचालय को बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। योजना के तहत 58189 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाना है।

भूमि अधिग्रहण मामले में सीएम योगी का एक्शन, गाजियाबाद की पूर्व DM सस्पेंड

Related Post

PM Modi will inaugurate the Ganga Expressway on April 29.

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

Posted by - April 18, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का लोकार्पण 29 अप्रैल को जनपद हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में पहली बार फायर फाइटिंग बोट्स बनेंगी संगम की प्रहरी

Posted by - December 9, 2024 0
महाकुम्भ नगर। उत्तर प्रदेश में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश…
AK Sharma

जनपद के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

Posted by - September 16, 2023 0
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने…
AMITABH THAKUR RETIRED

अमिताभ ठाकुर के ‘जबरिया रिटायर्ड’ का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, दी गई चुनौती

Posted by - March 27, 2021 0
लखनऊ।  पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) को जबरन रिटायरमेंट देने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्त्ता…