SHISHIR ADHIKARI
कोलकाता । पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी (Shishir Adhikari) भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। बंगाल के एगरा में अमित शाह की रैली के दौरान शिशिर अधिकारी भाजपा में शामिल हुए।
वहीं आज भारतीय जनता पार्टी बंगाल के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी भाजपा के चुनावी घोषणापत्र पर सभी की आंखें टिकी हैं क्योंकि टीएमसी ने अपने घोषणापत्र में दस लोक लुभावन वादे किए हैं। वहीं पीएम मोदी असम के बोकाखाट में चुनावी रैली को संबोधित किया।
वरिष्ठ नेता शिशिर अधिकारी भाजपा में शामिल
सुवेंदु अधिकारी के पिता और बंगाल राजनीति के वरिष्ठ नेता शिशिर अधिकारी (Shishir Adhikari) अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। अमित शाह की रैली में शामिल होने के बाद शिशिर अधिकारी ने कहा कि अत्याचारों से बंगाल को बचाओ, हम सब आपके साथ हैं। हमारा परिवार आपके साथ है।
क्या दीदी ने घुसपैठियों से मुक्ति दिलाई – अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के एगरा में चुनावी रैली कर रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ममता पर पलटवार करते हुए कहा कि दीदी ने मा, माटी और मानुष का नारा दिया था लेकिन क्या राज्य में कोई बदलाव आया? अमित शाह ने आगे कहा कि क्या दीदी ने आपको घुसपैठियों से मुक्ति दिलाई? रैली में अमित शाह ने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो पांच साल के लिए आपको घुसपैठियों से आजादी दिलाएंगे। अमित शाह ने हमारे 130 कार्यकर्ता मारे गए लेकिन टीएमसी के गुंडों को लगता है कि बच जाएंगे लेकिन दो मई के बाद हमारी सरकार सत्ता में आएगी और हम उन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।