पहलवान की हत्या के मामले में Susheel Kumar गिरफ्तार

1122 0

ओलंपिक में दो बार पदक जीतने वाले कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार (Susheel Kumar) और एक अन्य व्यक्ति को छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में एक पहलवान की कथित हत्या के सिलसिले में रविवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पी एस कुशवाह ने रविवार को बताया कि सुशील कुमार (38) (Susheel Kumar ) और उनके सहयोगी अजय उर्फ सुनील (48) को मुंडका से गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे सुशील (susheel kumar) की गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली सूचना मुहैया कराने वाले को एक लाख रुपए और अजय से जुड़ी जानकारी देने वाले को 50,000 रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की थी।

सुशील कुमार (Susheel Kumar) और कुछ अन्य पहलवानों द्वारा चार मई की रात को राष्ट्रीय राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम परिसर में कथित रूप से की गयी मारपीट में सागर राणा की मौत हो गयी थी, वहीं सागर के दोस्त सोनू तथा अमित कुमार घायल हो गये।

Related Post

यूपी विधानसभा चुनाव 2022

मोदी सरकार 130 करोड़ जनता को हिंदू नहीं, भारतीय मान उनकी भलाई का काम करे : मायावती

Posted by - December 31, 2019 0
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही केंद्र…
Banshidhar

राज्यपाल ने भाजपा के वरिष्ठ सदस्य को दिलाई प्रोटैम स्पीकर पद की शपथ

Posted by - March 21, 2022 0
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा (Uttarakhand Legislative Assembly) के विधायकों की शपथ का कार्यक्रम शुरू हो गया हैं। उत्तराखण्ड के राज्यपाल (Governor)…
CM Vishnudev Sai

झुमका जलाशय में ‘क्रूज’ पर सवार हुए मुख्यमंत्री साय, 27 लाख के ओपन थिएटर का किया लोकार्पण

Posted by - February 17, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झुमका जलाशय में ‘क्रूज’ में सवार होकर…