सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

976 0

नई दिल्ली। दिवंगत बॉलीवुड एक्टरर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाना में बेटे की आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती सहित छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होते ही पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम मुंबई रवाना हो गई है। टीम में दो इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर शामिल हैं।

सुशांत के फैन्स और अन्य कई सेलिब्रिटीज का कहना है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के डेढ़ महीने बाद भी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने खुदकुशी किस वजह से की थी। इस बीच सुशांत के फैन्स और अन्य कई सेलिब्रिटीज का कहना है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वहीं, अब सीबीआई जांच को लेकर सुशांत की बड़ी बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने कई बार बयान दिया है।

सांस फूलना कोरोना का लक्ष्ण नहीं बल्कि हीमोग्लोबिन की कमी : योग गुरु गुलशन कुमार

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा है कि परिवार सीबीआई जांच की मांग अभी इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि वह मुंबई पुलिस की जांच खत्म होने के इंतजार में है। बता दें कि हाल ही में श्वेता ने सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी, जिस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने उनसे पूछा कि आप और आपका परिवार सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं कर रहे हैं? अगर उनका परिवार सीबीआई जांच की मांग करता है तो पूरा देश उन्हें सपोर्ट करेगा।

इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले की सीबीआई से जांच कराएंगे। बता दें कि इस मामले को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है।

Related Post

CM Dhami

40 करोड़ से टनकपुर, काशीपुर और कोटद्वार रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास, मोदी ने दी सौगात

Posted by - February 26, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) एवं रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट…
सुधा कृष्णमूर्ति

सुधा मूर्ति ने कर्नाटक सरकार को बताया कोरोनावायरस से लड़ने का ये उपाय

Posted by - March 13, 2020 0
बेंगलुरु। देश में लगातार कोरोनावायरस के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच बीते मंगलवार रात को कर्नाटक में कोरोनावायरस…
CM Yogi

लखनऊ को मिलेगा इंटरनेशनल एग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर का उपहार, मुख्यमंत्री ने दी सैद्धांतिक सहमति

Posted by - October 16, 2024 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की राजधानी में विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त इंटरनेशनल एग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर…
Varanasi

वाराणसी में रात्रिकालीन पर्यटन और स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प को भी मिलेगा बढ़ावा

Posted by - November 27, 2025 0
वाराणसी। काशी के ऐतिहासिक घाट और सनातन धर्म के आस्था का केंद्र काशी में मंदिर अब रात में भी चमकते…