सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, हर कोई है स्तब्ध

950 0

मुंबई । बॉलीवुड के रूमानी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बॉलीवुड के सितारों ने शोक व्यक्त किया है। सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आत्महत्या कर ली है। इस खबर के बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड सेलेब्स इस घटना स्तब्ध हैं और अपनी संवेदना सोशल मीडिया पर व्यक्त कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने लिखा कि इस ख़बर ने मुझे स्तब्ध और निःशब्द कर दिया

अक्षय कुमार, सुशांत के जाने की खबर से निःशब्द हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि इस ख़बर ने मुझे स्तब्ध और निःशब्द कर दिया। मुझे याद है कि मैं सुशांत की फिल्म छिछोरे देख रहा था और अपने दोस्त साजिद को बता रहा था कि बतौर प्रोड्यूसर वह कितना आनंद ले रहे हैं। काश मैं भी इसका हिस्सा होता। एक प्रतिभाशाली एक्टर थे। भगवान उनके परिवार को मजबूती दे।

पुष्पा दुबे ने जीवन की जमा पूंजी 1.10 करोड़ रुपये कोरोना से जंग के लिए कर दिया दान

अजय देवगन ने सुशांत के निधन की खबर को दुःखद बताया और कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर काफी दुःखद है। बहुत दुःखद नुकसान है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले।

रितेश देशमुख ने लिखा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। गहरा दुःख हुआ।

अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में सुशांत को याद करते हुए कहा कि मेरे प्यारे सुशांत सिंह राजपूत… आखिर क्यों….क्यों?

अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में सुशांत को याद करते हुए कहा कि मेरे प्यारे सुशांत सिंह राजपूत… आखिर क्यों….क्यों? वहीं, मीरा राजपूत ने कहा कि मैं इस बात पर भरोसा करने से इंकार करती हूं कि उन्होंने खुद को मार लिया। यह सुशांत नहीं हो सकते हैं। वहीं, हिना खान ने ट्वीट किया कि वह इस पर भरोसा नहीं कर सकती। यह सच नहीं हो सकता।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आफताब शिवदेसानी ने ट्वीट किया कि नहीं सुशांत, बहुत ही चौंकाने वाली खबर है। बहुत, बहुत ही ज्यादा दुखद, क्यों। इतनी खूबसूरत और जवान जिंदगी को क्यों खत्म कर दिया? बहुत ही दिल तोड़ने वाला है।

Related Post

Bribe

विजिलेंस टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा

Posted by - May 24, 2025 0
उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे…
Former US Defense Minister Ash Carter

भारत-अमेरिका के बीच सैन्य, सुरक्षा क्षेत्र में साझेदारी का गहराना ‘निश्चित’ था : एश कार्टर

Posted by - April 12, 2021 0
 नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री एश कार्टर (Former US Defense Minister Ash Carter) के मुताबिक भारत और अमेरिका…
टी-20 क्रिकेट विश्व कप

ऑस्ट्रेलिया में टी-20 क्रिकेट विश्व कप तय कार्यक्रम के अनुसार होगा

Posted by - April 5, 2020 0
मेलबोर्न। दुनिया भर में फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष आयोजित होने वाला टी-20 क्रिकेट विश्व…