Wasim Rizvi

कुरान की 26 आयतें हटाने की वसीम रिजवी की याचिका पर 12 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

684 0

लखनऊ। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) की कुरान शरीफ से 26 आयतें हटवाने की मांग को खारिज करते हुए उनसे 21 दिनों के भीतर माफी मांगने को कहा था।

शिया वक्‍फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) की कुरान की 26 आयतों को हटाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 12 अप्रैल को सुनवाई करेगा। इस मामले की सुनवाई जस्टिस नरीमन की बेंच करेगी। रिजवी (Wasim Rizvi) ने शीर्ष अदालत में इस मामले पर जनहित याचिका दाखिल की थी, जिसको लेकर वो अपने धर्म के लोगों के निशाने पर आ गए थे। वसीम रिजवी (Wasim Rizvi)ने कुरान की कुछ आयतों को आतंक को बढ़ावा देने वाला बताया था। रिजवी ने कहा कि ये आयतें कुरान में पहले नहीं थीं, इनको बाद में शामिल किया गया।

शिया मुसलमानों के प्रमुख संगठन ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने उच्चतम न्यायालय से कुरान शरीफ (Wasim Rizvi) की 26 आयतें हटाने की उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) की याचिका को खारिज करने की अपील की थी। हालांकि कोर्ट मामले में सुनवाई को राजी हो गया है।

शिया वक्फ बोर्ड ने रिजवी से माफी मांगने को कहा था

वहीं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) की कुरान शरीफ से 26 आयतें हटवाने की मांग को खारिज करते हुए उनसे 21 दिनों के भीतर माफी मांगने को कहा था। साथ ही आयोग की तरफ से कहा गया कि अगर रिजवी (Wasim Rizvi) ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा। आयोग ने रिजवी को एक नोटिस भी भेजा था।

बरेली में रिजवी के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

अंजुमन खुद्दामे ए रसूल तथा इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) नाम के दो संगठनों ने रिजवी(Wasim Rizvi) के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली में अलग-अलग तहरीर देकर संयुक्त प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ये दोनों संगठन दरगाह आला हजरत से जुड़े हैं। वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) के खिलाफ मुरादाबाद के राहत मोलाई कौमी एकता संगठन ने उनका सिर काटकर लाने वाले के लिए 11 लाख के इनाम का ऐलान कर डाला था। शियाने हैदर-ए कर्रार वेलफेयर एसोसिशन ने भी उनका सिर कलम करने वालों के लिए 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी।

Related Post

Bangladesh Attack in Temple

PM मोदी का दौरा खत्म होते ही बांग्लादेश के मंदिरों और ट्रेनों पर हमला, हिंसक प्रदर्शन में 10 की मौत

Posted by - March 28, 2021 0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की यात्रा खत्म होने के बाद ही बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर…
CM Yogi

श्रमिक और उद्योगपति एक-दूसरे के पूरक, श्रम कानून हो प्रो-इंडस्ट्री एवं प्रो-श्रमिक: मुख्यमंत्री

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि…
Anganwadi Centers

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

Posted by - March 11, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार ने बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के बेहतर पोषण के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के…

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर पर की छापेमारी

Posted by - October 11, 2021 0
मुंबई। सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के नागपुर स्थित आवास पर छापेमारी की है। पिछले महीने भी…