TRANSFER

बस्ती में पुलिस अधीक्षक का तबादला

835 0

यूपी सरकार ने बस्ती जिले में पुलिसकर्मी द्वारा छात्रा को परेशान करने पर उचित कार्रवाई न करने पर जिले के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा का तबादला कर दिया है। उनकी जगह अभी तक एसपी अभिसूचना मुख्यालय पर तैनात रहे अभिषेक श्रीवास्तव को एसपी के पद पर तैनाती दी गई है। मीणा को बस्ती एसपी के पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा बस्ती कोतवाली के इंस्पेक्टर रामपाल यादव और आरोपी दरोगा दीपक सिंह पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर रामपाल यादव पर लगे आरोपों की जांच करने शनिवार सुबह टीम गांव में पहुंची। कमिश्नर अनिल कुमार सागर, आईजी अनिल कुमार राय, डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी हेमराज मीणा (निवर्तमान) की मौजूदगी में गांव वालों का बयान दर्ज किया।

कोविंड19 के नियमों को पालन कराने हेतु पुलिस ने लोगो से की अपील

एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह के निर्देश पर जांच कराई जा रही है। शाम तक इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर पांच थानों की फोर्स के अलावा कई क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि गांव की एक युवती ने राष्ट्रीय महिला आयोग व मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत करते हुए अपने परिवार की रक्षा की गुहार लगाई थी। लड़की के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान वह बुआ के लड़के के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थी।

नाले के किनारे पड़ा मिला युवक का शव

इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के सोनूपार पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक सिंह ने चेकिंग के नाम पर बाइक रोकी। मास्क न पहनने पर फटकार लगाई और लड़की से उसका मोबाइल नंबर मांगा। लड़की ने भाई का मोबाइल नंबर दे दिया तो चौकी इंचार्ज ने जोर देकर उसका मोबाइल नंबर मांग कर अश्लील मैसेज भेजने लगा। आरोप है कि नंबर ब्लॉक करने के बाद दारोगा ने गांव में विपक्षियों के साथ मिलकर उसके परिवार के खिलाफ चार-चार मुकदमे दर्ज कर दिए। जबकि पुलिस का कहना है कि पट्टीदारों से जमीनी विवाद की सूचना पर पुलिस गांव में गई थी। जहां युवती के परिवार वालों ने हमला कर दिया था।

 

Related Post

AK Sharma

ट्रिपल इंजन की सरकार से प्रदेश का होगा चहुमुखी विकास: एके शर्मा

Posted by - April 29, 2023 0
मऊ। भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद मऊ से अधिकृत प्रत्याशी अजय कुमार गौतम के चुनावी केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन…
cm dhami

स्वस्थ भारत, स्वस्थ उत्तराखंड बनाने के लिए कृतसंकल्प: CM धामी

Posted by - March 19, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को कहा कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी…
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 सीएम योगी के दिव्य, भव्य, स्वच्छ और ग्रीन महाकुंभ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा यूपी रोडवेज

Posted by - October 21, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर जनवरी 2025 से लगने जा रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) की तैयारियां…
Testing

टेस्टिंग और टीकाकरण में यूपी अव्‍वल, दी जा चुकी 31 करोड़ टीके की डोज

Posted by - April 24, 2022 0
लखनऊ: सर्वाधिक आबादी वाले यूपी (UP) में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath)के कुशल प्रबंधन का परिणाम है कि दूसरे…