Sunny Leone

सनी लियोनी के पति ने इस अंदाज में दी क्रिसमस की बधाई, देखें रोमांटिक डांस

1559 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपनी फेमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन का वीडियो सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

70 देशों के 50 हजार गीता प्रेमियों ने किया ऑनलाइन सस्वर गीता पाठ

वीडियो में सनी लियोनी (Sunny Leone) पति डेनियल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। क्रिसमस पर दोनों काफी खुश लग रहे हैं। डांस के दौरान सनी ने पति डेनियल को लिप किस भी किया है। वीडियो में सनी लियोनी ग्रीन टी-शर्ट और रेड पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं, डेनियल रेड कैजुअल टी शर्ट और प्रिटेंज पजामा में हैंडसम दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

 

सनी लियोनी ने इस वीडियो को शेयर करते फैन्स को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैरी क्रिसमस। सनी और डेनियल के डांस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें कि सनी लियोनी ने लॉकडाउन के बाद हाल ही में काम पर वापसी की है। उन्होंने सेट पर लौटने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी। सनी लियोनी ने कहा कि मैं बहुत लंबे समय से सेट पर आने का इंतजार कर रही थी। मेरे पास एक पैक शेड्यूल है, लेकिन मैं शिकायत नहीं कर रही हूं। मैं कैमरे का सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि यही वह जगह है, जहां मैं वास्तव में हूं।

Related Post

शाहिद कपूर

‘कबीर सिंह’ फिल्म का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें रिलीजिग का समय

Posted by - May 13, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर आज यानी सोमावर दोपहर एक बजे रिलीज…

नई तस्वीर को लेकर ट्रोल हुई एक्ट्रेस रकुल प्रीत, यूजर्स ने पूछा- प्लास्टिक सर्जरी करा ली क्या?

Posted by - September 26, 2021 0
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह साउथ इंडस्ट्री का एक फेमस चेहरा है। उन्होंने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों से लोगों के…