Sunny Leone

सनी लियोनी के पति ने इस अंदाज में दी क्रिसमस की बधाई, देखें रोमांटिक डांस

1615 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपनी फेमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन का वीडियो सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

70 देशों के 50 हजार गीता प्रेमियों ने किया ऑनलाइन सस्वर गीता पाठ

वीडियो में सनी लियोनी (Sunny Leone) पति डेनियल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। क्रिसमस पर दोनों काफी खुश लग रहे हैं। डांस के दौरान सनी ने पति डेनियल को लिप किस भी किया है। वीडियो में सनी लियोनी ग्रीन टी-शर्ट और रेड पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं, डेनियल रेड कैजुअल टी शर्ट और प्रिटेंज पजामा में हैंडसम दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

 

सनी लियोनी ने इस वीडियो को शेयर करते फैन्स को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैरी क्रिसमस। सनी और डेनियल के डांस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें कि सनी लियोनी ने लॉकडाउन के बाद हाल ही में काम पर वापसी की है। उन्होंने सेट पर लौटने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी। सनी लियोनी ने कहा कि मैं बहुत लंबे समय से सेट पर आने का इंतजार कर रही थी। मेरे पास एक पैक शेड्यूल है, लेकिन मैं शिकायत नहीं कर रही हूं। मैं कैमरे का सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि यही वह जगह है, जहां मैं वास्तव में हूं।

Related Post

स्ट्रीट डांसर 3डी

‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ तीन भाषाओं में होगी रिलीज , 18 दिसंबर को जारी होगा का ट्रेलर

Posted by - December 17, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा नोरा फतेही अभिनीत फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ कई भाषाओं हिंदी, तेलुगु और…
फिल्म 'गुलाबो-सिताबो'

‘गुलाबो-सिताबो’ की राइटर पर लगा चोरी का आरोप, बयान जारी कर रखा अपना पक्ष

Posted by - June 6, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ एक जबरदस्त विवाद के चलते सुर्खियों में आ गई…
एवेंजर्स एंडगेम

‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने अब तक कमा लिए इतने करोड़, 8 दिन में तोड़े सभी रिकॉर्ड

Posted by - May 4, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने भारत में अपनी रिलीज के साथ 8वें दिन यानी पिछले शुक्रवार को करीब 18 करोड़…