Sunny Leone

सनी लियोनी को सता रही है मुंबई की याद, वतन वापसी को बेकरार

1371 0

मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी मुंबई शहर को मिस कर रही है। अब वह जल्द भारत वापस आना चाहती हैं। बता दें कि सनी लॉकडाउन के बीच में ही अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई से यूएस चली गई थीं। उनका कहना था कि वह अपने बच्चों की सुरक्षा चाहती थीं, लेकिन अब एक बार फिर वह भारत वापस लौटना चाहती हैं।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 493.48 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर

सनी ने बताया कि जल्द से जल्द फ्लाइट से अपने पति और बच्चों के साथ वापस भारत आना चाहती हैं

सनी अपने मुंबई के घर को बेहद मिस कर रही हैं। वह उसे छोड़कर बेहद दुखी भी हैं। सनी ने बताया कि जल्द से जल्द फ्लाइट से अपने पति और बच्चों के साथ वापस भारत आना चाहती हैं। इसके अलावा सनी ने लॉकडाउन के बीच भारत से यूएस जाने का कारण भी बताया। सनी लियोनी ने यूएस पहुंचकर अपने बच्चों के साथ गार्डन की तस्वीर साझा की थी।

जिसमें सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ काफी खुश दिखाई दे रही थीं। बता दें कि सनी अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। फैंस उनकी हर पोस्ट को खूब पसंद भी करते हैं।

Related Post

दिग्विजय सिंह

शांतिपूर्वक तरीके से दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को करेंगे नामांकन

Posted by - April 12, 2019 0
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को नामांकन करेंगे। सिंह…
उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

Posted by - March 30, 2021 0
राजधानी के थाना आशियाना व कैंट में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे के फरार वांछित अभियुक्त अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को  नगराम पुलिस द्वारा सोमवार शाम  चार किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि शाह मोहम्मदपुर अपैया निवासी  विनीत कुमार जायसवाल गांजा का अंतर्जनपदीय तस्कर है। इसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न जनपदों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूर्व में भी उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हो चुका है।  वर्ष 2015 में इसे उन्नाव के सोहरामऊ थाने में 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2016 में अभियुक्त विनीत जायसवाल व इसके गिरोह के सदस्यों को  जनपद कौशांबी  के थाना पूरामुफ्ती  में 868 किलो गांजा के साथ व इसी वर्ष  कौशांबी के ही थाना सैनी में 1432 किलो गांजा के साथ  गिरफ्तार किया गया था। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत वर्ष 2018  में नारकोटिक्स सेल लखनऊ द्वारा विनीत जायसवाल व इसके गैंग के सदस्यों को 40 किलो  गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वर्ष 2020 में राजधानी के थाना आशियाना व थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपी विनीत जायसवाल फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे। नगराम पुलिस द्वारा काफी दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे, सोमवार की शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उमाशंकर सिंह सिपाही राजीव पांडे अंबिकेश तिवारी व मोहम्मद याकूब द्वारा नगराम पेट्रोल पंप के पास नहर पुलिया से आगे विनीत जायसवाल को अवैध गांजे के साथ दबोच लिया गया। वजन करने पर गांजे का वजन चार किलो 100 ग्राम निकला। आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी विनीत कुमार जायसवाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश व नेपाल से अवैध गांजे की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। अभियुक्त अवैध रूप से गांजे की तस्करी व बिक्री करने का अ•यस्त अपराधी है तथा नगराम थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है इसके परिवार में भाई जितेंद्र कुमार जायसवाल व मां चंद्रावती जायसवाल अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त रहती हैं। इसके द्वारा अवैध गांजा की तस्करी से अर्जित की गई दौलत से बनाई गई संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।