सनी लियोनी

सनी लियोनी ने हाथ मिलाया PETA के साथ

963 0

मुंबई। सनी लियोनी बॉलीवुड के उन सितारों में शुमार हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सनी लियोनी न सिर्फ अपनी फिल्मों से जुड़ी बल्कि अपने निजी जीवन से जुड़ी बातें भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसके साथ ही सनी लियोनी समाज के लिए भी अक्सर कुछ न कुछ नया करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर सनी लियोनी सुर्खियों में छाई हुई हैं।

सनी लियोनी अब वेगन फैशन का प्रचार करेंगी, जो पशु क्रूरता से मुक्त होगा

बता दें कि हाल ही में सनी लियोनी ने पशु अधिकार संगठन पेटा से हाथ मिलाया है। ऐसे में अब सनी लियोनी जानवरों के चमड़े के इस्तेमाल के खिलाफ एक नई मुहिम शुरू करेंगी। यानि सनी लियोनी अब वेगन फैशन का प्रचार करेंगी, जो पशु क्रूरता से मुक्त होगा। सनी लियोनी ने इस बारे में कहा कि पेटा इंडिया के साथ जुड़ना बेहद शानदार है। बिल्लियों व कुत्तों को अपनाने और उनकी नसबंदी से लेकर शाकाहार बनने की महत्ता के बारे में बात करने जैसे कई मुहिमों पर काम करने का अनुभव बहुत अच्छा है।

https://www.instagram.com/p/B7tLtAFB3gq/?utm_source=ig_web_copy_link

सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर पेटा के साथ जुड़ना का किया था एलान 

सनी लियोनी ने कहा कि मुझे अगली मुहिम के जल्द ही शुरू होने का इंतजार है, जिसके लिए फिलहाल मैं यही कहूंगी कि इससे जानवरों को बचाने में मदद मिलेगी। बता दें कि हाल ही में सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर पेटा के साथ जुड़ना का एलान किया था।

जानवरों की जिंदगी को बचाने के लिए सनी, पेटा इंडिया के साथ नियमित रूप से जुड़ी

वहीं पेटा इंडिया के सेलेब्रिटी और पब्लिक रिलेशंस के निदेशक सचिन बांगर ने सनी लियोनी के बारे में कहा कि जानवरों की जिंदगी को बचाने के लिए सनी, पेटा इंडिया के साथ नियमित रूप से जुड़ी रही हैं। वह हम सबके लिए एक उदाहरण हैं। उन्होंने शेल्टर से अपने कुत्ते को गोद लिया है और उनकी थाली में आपको मांसाहार देखने को नहीं मिलेगा।

Related Post

Tapsu pannu with anurag kashyap

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप से कई घंटों हुई पूछताछ, रात में भी जारी रही छापेमारी

Posted by - March 4, 2021 0
मुंबई/नई दिल्ली। आयकर विभाग ने अभिनेत्री तापसी पन्नू  (Tapsee Pannu) और फिल्मकार अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)  व उनके साझेदारों के…