Sunil Yadav

नोडल अधिकारी ने दोस्तपुर नगर पंचायत का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों के कसे पेंच

351 0

सुलतानपुर। दोस्तपुर नगर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने जब नोडल अधिकारी डॉ सुनील कुमार यादव (Sunil Yadav) पहुँचे, तो हड़कम्प मच गया। चोक नालियों को देखकर नोडल अधिकारी का पारा चढ़ गया, उन्होंने ईओ को नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए।

पटरी दुकानदारों को सड़क पर कूड़ा फेंकने के लिये मना किया और डस्टबिन के प्रयोग की नसीहत दी। अपने दौरे के दूसरे दिन नोडल अधिकारी डॉ सुनील (Sunil Yadav) ने आजमगढ़ जाने के दौरान दोस्तपुर नगर पंचायत का औचक निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों से मुलाकात की। डेंगू से बचाव और कस्बे में चल रहे कार्यों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर चेयरमैन राजाराम, ईओ धीरेंद्र प्रताप सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post

Yogi

सीएम योगी की फटकार के बाद राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे में आयी तेजी

Posted by - October 19, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की फटकार के बाद राजस्व के पेंडिंग मामलों के निपटारे में तेजी दर्ज की गयी…
NSDL

एनएसडीएल के ‘मार्केट का एकलव्य- एक्सप्रेस’ कार्यक्रम से देश के सभी…

Posted by - June 13, 2022 0
लखनऊ: राष्ट्रीय प्रतिभूति डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) ने छात्रों को शिक्षित करने के उद्देश्य से विशेष रूप से तैयार किए गए…