सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की मांग, बीजेपी विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र

645 0

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं। ऐसे में इन दिनों कई शहरों के नाम बदलने की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ दिनों पहले अलीगढ़ जिला पंचायत ने राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें जिले का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने की मांग की गई।अब इसी तरह की मांग सुल्तानपुर से उठी है, जहां बीजेपी विधायक ने सीधे सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा है।दरअसल लंबे वक्त से सुल्तानपुर जिले का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने की मांग हो रही थी।

अब लम्भुआ से बीजेपी विधायक देवमणि द्विवेदी ने इस मांग का समर्थन करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है।बता दें कि सुल्तानपुर जिले का नाम बदलने को लेकर बहुत दिन से मांग की जा रही है। बता दें कि, 2018 में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने का एजेंडा भी पास किया गया था।

जापान मे मॉडर्ना वैक्सीन लगवाने के बाद दो लोगों की मौत!

जिसे जिले के लम्भुआ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने विधानसभा में जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया था। बता दें कि सुल्तानपुर के गजेटियर में भी इस बात का उल्लेख है कि इसका नाम कुशभवनपुर ही था। उस समय मुगलों ने कुशभवनपुर का नाम बदलकर सुल्तानपुर कर दिया था, ऐसे में इसका पुराना नाम होने से जहां लोगों के लिए गर्व की बात होगी।

Related Post

UP Police recruitment exam

पुलिस भर्ती परीक्षा, चौथा दिन: 1174 केंद्रों पर 6,91,936 अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम, 94 संदिग्ध चिन्हित

Posted by - August 30, 2024 0
पुलिस भर्ती परीक्षा, लखनऊ: प्रदेश के सभी 67 जिलों में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police Exam) शुक्रवार को सकुशल…
Flood in UP

पीलीभीत में बाढ़ में फंसे 7 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट, मवेशियों को भी बचाया गया

Posted by - July 9, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लगातार बाढ़ (Flood) प्रभावित क्षेत्रों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। इस दौरान वह…
DINESH SHARMA

यू पी में जल्द होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू

Posted by - February 5, 2021 0
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए…