सुहाना खान

पार्टी में जमकर डांस करती नजर आईं सुहाना, दोस्तों के साथ का वीडियो वायरल

1029 0

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भले ही अभी बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग की अच्छी खासी संख्या में है। सोशल मीडिया पर सुहाना का जब भी कोई फोटो या वीडियो आता है वो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। इस बार सुहाना का डांस करते हुए वीडियो सामने आया है।

https://www.instagram.com/p/B8HcWO8l0Dc/?utm_source=ig_web_copy_link

सुहाना का यह वीडियो एक पार्टी का है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ गा रही हैं गाना

वीडियो में सुहाना अपने दो दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं और वह खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। सुहाना का यह वीडियो एक पार्टी का है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ गाना गा रही हैं और इसके साथ डांस भी कर रही हैं।

रैपर बादशाह की कार का पंजाब में भयंकर एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

सुहाना पूरे पार्टी लुक में दिख रही हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है वह किसी क्लब में हैं। उनके पीछे भी कई लोग नजर आ रहे हैं जो डांस कर रहे हैं। सुहाना पार्टियों की बेहद शौकीन हैं वह अक्सर दोस्तों के साथ एंजॉय करते हुए देखी जाती हैं। सुहाना अपने फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।

सुहाना की डेब्यू शॉर्ट फिल्म का नाम ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’

सुहाना की पिछले दिनों एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई थी। उनकी डेब्यू शॉर्ट फिल्म का नाम ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ है। सुहाना की इस शॉर्ट फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में अभिनय की पढ़ाई कर रही हैं। माना जा रहा है सुहाना जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने खुलासा किया था कि सुहाना की रुचि अभिनय में है, जबकि उनका बेटा आर्यन निर्देशन के क्षेत्र में आना चाहता है।

Related Post

दीपिका उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के करना चाहते हैं टुकड़े : स्मृति इरानी

Posted by - January 10, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एंट्री को लेकर बीजेपी नेताओं की बयानबाजी…
Prime Minister with Peacock

देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर किया मोर के साथ यह दिलचस्प वीडियो

Posted by - August 23, 2020 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रकृति प्रेम एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये सामाने आया है। जिसमें पीएम मोदी मोर के…
नागरिकता कानून

बीजेपी CAA पर तीन करोड़ परिवारों की गलतफहमी दूर करेगी, करेगी 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted by - December 21, 2019 0
नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। केंद्र सरकार के भीतर ही…
Rupee slips 20 paise

भारतीय मुद्रा रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ 75.51 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Posted by - May 12, 2020 0
मुंबई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही नरमी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार…