LoC

LoC के पास अचानक से हुआ ग्रेनेड धमाका, एक अधिकारी और JCO शहीद

439 0

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में बीती रात सैनिक नियंत्रण रेखा (LoC) पर ड्यूटी करते समय अचानक से एक ग्रेनेड धमाका हुआ। पीआरओ डिफेंस, जम्मू ने इसकी पुष्टि की है। ये धमाका बहुत जोरदार था, जिसमे कई जवानों को गंभीर चोटें आई हैं और इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान एक अधिकारी और एक जेसीओ ने दम तोड़ दिया।

सैन्य अधिकारी ने बताया कि सैनिक मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गश्त करते समय यह धमाका हुआ। जिसमे एक अधिकारी और एक जेसीओ समेत 6 सैन्यकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को एयरलिफ्ट करके आर्मी कमांड हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक अधिकारी और एक जेसीओ की जान चली गई। इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। शहीद होने वाले सैन्यकर्मियों की पहचान कैप्टन आनंद और नायब सूबेदार भगवान सिंह के रूप में हुई है। इस घटना में 4 अन्य घायल जवानो का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

सीआरपीएफ आरटीसी हुम्हामा में विनोद कुमार के पार्थिव शरीद पर अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर, सीआरपीएफ जवान विनोद कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘मैं ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। पुलवामा में एक नाका पार्टी पर हुए जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं, हमारे सुरक्षा बल अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर BSP ने किया द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

Related Post

Former President

78 साल की उम्र में पूर्व राष्ट्रपति का हुआ इंतकाल, लंबे वक्त से थे बीमार

Posted by - June 10, 2022 0
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति (Former President) परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) के निधन की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के…
PM

पाक के पूर्व पीएम की हत्या की अफवाहों के बीच बैडरूम में पकड़ा गया ये शख्स

Posted by - June 27, 2022 0
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री (Former PM) इमरान खान (Imran Khan) की जिंदगी पर संकट के काले बादल आते जाते…
Pakistan

क्या पाकिस्तान में छिड़ सकता है गृहयुद्ध? इमरान खान ने की यह मांग

Posted by - June 2, 2022 0
इस्लामाबाद: क्या पाकिस्तान (Pakistan) में गृहयुद्ध छिड़ सकता है? ऐसी संभावना पाक के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने…