LoC

LoC के पास अचानक से हुआ ग्रेनेड धमाका, एक अधिकारी और JCO शहीद

388 0

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में बीती रात सैनिक नियंत्रण रेखा (LoC) पर ड्यूटी करते समय अचानक से एक ग्रेनेड धमाका हुआ। पीआरओ डिफेंस, जम्मू ने इसकी पुष्टि की है। ये धमाका बहुत जोरदार था, जिसमे कई जवानों को गंभीर चोटें आई हैं और इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान एक अधिकारी और एक जेसीओ ने दम तोड़ दिया।

सैन्य अधिकारी ने बताया कि सैनिक मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गश्त करते समय यह धमाका हुआ। जिसमे एक अधिकारी और एक जेसीओ समेत 6 सैन्यकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को एयरलिफ्ट करके आर्मी कमांड हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक अधिकारी और एक जेसीओ की जान चली गई। इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। शहीद होने वाले सैन्यकर्मियों की पहचान कैप्टन आनंद और नायब सूबेदार भगवान सिंह के रूप में हुई है। इस घटना में 4 अन्य घायल जवानो का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

सीआरपीएफ आरटीसी हुम्हामा में विनोद कुमार के पार्थिव शरीद पर अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर, सीआरपीएफ जवान विनोद कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘मैं ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। पुलवामा में एक नाका पार्टी पर हुए जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं, हमारे सुरक्षा बल अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर BSP ने किया द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

Related Post

Pakistan

पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था चरमराई, क्या श्रीलंका जैसी होगी हालत?

Posted by - July 12, 2022 0
नई दिल्ली: भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) में श्रीलंका जैसे बुरे हालात चल रहे है। कई विदेशी रेटिंग एजेंसियों…
Afghanistan

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में आय भूकंप, धरती हिलने पर गई 250 लोगो की जान

Posted by - June 22, 2022 0
इस्लामाबाद/काबुल: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने कहा कि बुधवार तड़के अफगानिस्तान (Afghanistan) और पाकिस्तान (Pakistan) के कुछ हिस्सों में 6.1…
Temple

हिंदू मंदिर के पुजारी पर उग्रवादियों ने किया हमला, मूर्तियों को तोडा

Posted by - June 9, 2022 0
इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के कराची में एक बार फिर अल्पसंख्यक हिंदुओं (Pakistan Hindus Attacked) को निशाना बनाया गया है। यहां…