Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar

धामी के नेतृत्व में “जन जन की सरकार जन जन के द्वार” के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक विस्तार

35 0

देहरादून  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में “जन जन की सरकार जन जन के द्वार” (Jan Jan ki Sarkar Jan Jan ke Dwar) के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। विशेष कैम्पों के माध्यम से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर में “जन जन की सरकार जन जन के द्वार” (Jan Jan ki Sarkar Jan Jan ke Dwar) के तहत विशेष कैम्पों का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रदेश में कुल 20 कैम्प आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 18,673 लोगों ने विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया।

अब तक राज्यभर में कुल 504 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 4,08,541 से अधिक नागरिकों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया है। ये आंकड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील, सक्रिय और जनोन्मुखी कार्यशैली को दर्शाते हैं।

इन कैम्पों के माध्यम से आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। सरकार का यह प्रयास विशेष रूप से ग्रामीण, दूरस्थ और वंचित वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाया जाए और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का समयबद्ध लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कैम्पों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए।

प्रदेश में आयोजित हो रहे ये कैम्प उत्तराखंड सरकार की सुशासन, सेवा और समर्पण की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित करते हैं तथा आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रहे हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं एनसीसी कैडेट्स से की वार्ता

Posted by - November 13, 2022 0
पिथौरागढ़। अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को पिथौरागढ़ स्थित वन…
Mock drill of civil defense on 7 May in Uttarakhand

जनमानस को संभावित खतरों से निपटने सुरक्षित रहने के उपाय के लिए आयोजित किया जा रहा हैं मॉक अभ्यास

Posted by - May 6, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सेना, अर्द्वसैनिक बल सिविल…
बीजेपी में फूट

अजित पवार के साथ सरकार बनने पर बीजेपी में फूट, एकनाथ बोले- समर्थन लेना थी भूल

Posted by - November 27, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार के साथ सरकार गठन को लेकर बीजेपी में विरोध के स्वर सुनाई दे…