JP Nadda

लाईब्रेरी में अध्ययन करो, तुम्हारे कंधों पर भारत का भविष्य है: जेपी नड्डा

471 0

गोरखपुर: भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को कहा कि यह कार्यालय जीता जागता पार्टी का संस्कार केन्द्र है। यह योजना बनाने वाला केन्द्र है। हमारा कार्यालय हमेशा खुला रहता है और कार्यकर्ताओं के लिए खड़ा रहता है। इसका उपयोग करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि एक समय था हमारे पास कार्यालय नहीं होते थे। हम किराये पर जगह लेकर कार्यालय खोलते थे। आज मुझे खुशी हो रही है कि देश में 230 कार्यालय बन कर तैयार हो गये हैं। यूपी में 72 कार्यालय बनने थे यहां 69 कार्यालय बन गये हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) गोरखपुर में पार्टी के गोरखपुर (Gorakhpur) क्षेत्र के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि कार्यालय की लाईब्रेरी में अध्ययन करो। तुम्हारे कंधों पर भारत का भविष्य है। इसलिए अध्ययन जरूरी है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार जवाबदेही सरकार है। समस्या आती है तो उससे लड़ने वाली सरकार है। मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाते हैं तो योगी के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवारवाद की राजनीति को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद की नहीं, विकासवाद की राजनीति करती है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की कार्य संस्कृति को बदल दिया है। मोदी ने वंशवाद, परिवारवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद, अनाचार को धता बताते हुए विकासवाद की राजनीति को प्रोत्साहित किया है। सबका साथ और सबके विकास की न सिर्फ बात होती है बल्कि उसे मूर्त रूप देने का कार्य भी हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक यूपी में सिर्फ 15 मेडिकल कॉलेज थे, आज मोदी सरकार में 73 मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास हो चुका है और कार्य चल रहा है। यूपी का कोई भी क्षेत्र इससे छूटा नहीं है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए विशेष सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक खोला गया है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की चर्चा करते हुए कहा कि भारत अब लेने वाला देश नहीं है, देने वाला देश है। अब यह किसी दूसरे देश के समाने कर्ज मंगाने नहीं जाता, बल्कि जरूरतमंदों को देता है।

बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय का जेपी नड्डा ने किया लोकार्पण

नड्डा ने कहा कि इस देश में चिकनपाक्स की दवा को आने में 27 वर्ष लग गये। ओरल पोलियो को भारत आने में 30 साल लग गये। आपकी जापानी बुखार जिसकी दवा 1906 में जापान में बन गयी थी। इस दवा को भारत आने में 100 वर्ष लग गये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना की दो—दो वैक्सीन बहुत कम समय में दे दी। दुनिया का सबसे तेज गति से लगने वाले इंजेक्शन का कार्यक्रम भारत ने सफल किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 48 देशों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन पहुंचाई है। भारत अब मांगने वाला नहीं देने वाला देश बन गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह,प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता और राज्यसभा सांसद संगीता यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर फायरिंग, महिला को मारकर पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी

Related Post

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी का आरोप, शाह के इशारे पर CRPF जवान मतदाताओं को कर रहे परेशान

Posted by - April 7, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री…
AK Sharma

जिनके पास शहरों में पक्का मकान नहीं है, वे पीएम आवास के लिए पात्र होगे: एके शर्मा

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने पीएम आवास योजना (शहरी)-2.0 के आवंटन…
Yogi Cabinet

अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए अभियोजन निदेशालय की स्थापना को मंजूरी

Posted by - January 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर। अपराध मुक्त प्रदेश की संकल्पना को साकार करने के लिए योगी सरकार ने अभियोजन निदेशालय की स्थापना का…
Swami

अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की हालत खराब, 3 किलो घटा वजन

Posted by - June 5, 2022 0
वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर में एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग जैसी आकृति की पूजा करने से रोके जाने…