PM Modi से बोला पंचकूला का छात्र- फैसला अच्छा,बेकार नहीं जाएगी मेहनत

1042 0

सीबीएसई (CBSE) द्वारा गुरुवार को आयोजित की गई वर्चुअल मीट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पंचकूला के छात्र हितेश्वर शर्मा से रूबरू हुए। छात्र के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री (PM Modi) ने अपने पंचकूला प्रवास के दिनों को भी याद किया।

छात्रों से संवाद पंचकूला के भवन विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र हितेश्वर शर्मा भी जुड़ा हुआ था। प्रधानमंत्री (PM Modi) ने जब हितेश्वर से बात की तो उन्होंने पूछा कि वह पंचकूला में कहां रहता है। छात्र ने जब अपना पता सेक्टर दस बताया तो मोदी (PM Modi) ने कहा कि वह लंबे समय तक सैक्टर-सात में रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) 90 के दशक में पंचकूला में रहते थे।

यह सुनते ही हितेश्वर आश्चर्यचकित रह गया और उसने कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि प्रधानमंत्री (PM Modi)  पंचकूला में रह चुके हैं। मोदी (PM Modi) ने हितेश्वर से जब परीक्षाएं रद्द करने के बारे में बात की तो छात्र ने बताया कि वह दसवीं कक्षा में टॉपर था। उसने 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी भी उसी हिसाब से कर रखी थी। इसके बावजूद उसने परीक्षाएं रद्द करने का स्वागत किया।

हितेश्वर शर्मा ने कहा कि उन्हें शुरुआत में इस बात का जरूर बुरा लगा था क्योंकि उन्हें इस बार 12वीं कक्षा में भी देश में अव्वल आने की उम्मीद थी, लेकिन हितेश्वर ने प्रधानमंत्री (PM Modi) का इस बात के लिए आभार व्यक्त किया कि कोरोना काल में छात्रों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखा है।

हितेश्वर ने कहा कि वह पिछले दिनों से दबाव में थे। एक तरफ कोरोना दूसरी तरफ परीक्षाओं को लेकर असमंजस था। अब यह खत्म हो गया है। हितेश्वर ने प्रधानमंत्री (PM Modi) के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। जिसने मेहनत की है उसके पास जो ज्ञान है वह हमेशा साथ रहता है। परीक्षा देने का विकल्प अभी भी है। अगर कोई चाहेगा तो परीक्षा दे सकता है।

Related Post

PM Modi

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं की सौगात

Posted by - February 24, 2024 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Mdi) ने ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा’ के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित…
जस्टिस मुरलीधर तबादला

रविशंकर प्रसाद बोले-सरकार शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार

Posted by - February 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर…
PM Modi

कट्टर बेईमान पार्टी है कांग्रेस, हरियाणा में बोले पीएम मोदी

Posted by - September 14, 2024 0
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को कुरुक्षेत्र, हरियाणा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंदिरा गांधी फीडर का किया निरीक्षण

Posted by - April 8, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। किसान…