died

छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

886 0
चिनहट के पपनामऊ में इलाके के एक निजी हॉस्टल में रविवार को बी फार्मा सेकंड ईयर छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि उसेेे फौरन इलाज के लिए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक, मृतक युवक प्रभाकर उपाध्याय स्थानीय इलाके में स्थित गोयल इंस्टिट्यूट में बी फार्मा सेकंड ईयर का छात्र था। साथ ही पपनामऊ इलाके में स्थित एक निजी हॉस्टल में रहता था। रविवार शाम करीब 4:00 बजे अपने कमरे में पढ़ रहा था। इस दौरान उसके अन्य दोस्त भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आस-पास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह नीचेेे गिर गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक महाराजगंज जनपद का रहने वाला बताया जा रह है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक का करीब दो सााल पहले हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। साथ ही उसका डॉक्टरों की रेख देख में इलाज चल रहा था। फिलहाल, पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही मामले की गहनता सेेे जांच पड़ताल के दावे कर रही है।
मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही मौत का स्पष्ट कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। बावजूद इसके लोगों से पूछताछ की गई है।

Related Post

Traffic is smooth in Prayagraj

प्रयागराज में ट्रैफिक सुचारू, बिना किसी बाधा के यात्री कर रहे संगम स्नान

Posted by - February 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच शहर…
CM Bhajan Lal Sharma

कॉन्क्लेव निवेश की नई संभावनाओं के अवसर तलाशने में मील का पत्थर साबित होगी: मुख्यमंत्री

Posted by - June 18, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार…
AK Sharma

मऊ के लिए बड़ी खुशखबरी, वर्षों से बंद पड़ी परदहा कॉटन मिल की 85 एकड़ ज़मीन पर होगा औद्योगिक विकास

Posted by - February 9, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के औद्योगिक विकास के लिए हमेशा संकल्पित रहते हैं। उसमें भी विशेष रूप उत्तर प्रदेश…
सुब्रमण्यम स्वामी

बीजेपी अगर जीतती है इतनी सीटें, तो हो सकता है कि मोदी न बनें पीएम: सुब्रमण्यम स्वामी

Posted by - May 2, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस बात की ओर इशारा किया है कि नरेंद्र मोदी दोबारा…
CM Yogi

पूरे देश को जोड़ने का सशक्त माध्यम है हिन्दी : योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 26, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को गोरखपुर में एक प्रमुख मीडिया समूह के कार्यक्रम ‘संवादी गोरखपुर’ को…