Dhela river

ढेला नदी में आया तेज बहाव, बह गई अर्टिगा कार, 9 की मौत

626 0

रामनगर: उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल के रामनगर में ढेला नदी (Dhela river) के बहाव में आज शुक्रवार को करीब 5:30 बजे एक अर्टिगा कार बह गई जिसमे से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि एक को ज़िंदा बचाया गया। एक घायल लड़की को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बीती रात 2 बजे के आसपास से ही बारिश हो रही थी जिसकी वजह से ढेला नदी की धारा में नदी नाले उफान पर थे।

काशीपुर से रामनगर जाने के रास्ते में ढेला नदी (Dhela river) का बहाव देखकर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने अर्टिगा कार को आते देख बहाव तेज़ होने की सूचना हाथ से इशारा कर रोकने की कोशिश की, लेकिन कार नहीं रुका और तेज़ बहाव की चपेट में आ गई। इस कार में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से एक लड़की जीवित बची है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने इस घटना और रेस्क्यू की पुष्टि की। आनंद भरणे ने बताया डूब गई कार में से सभी नौ शव सुबह करीब 10 बजे तक निकाले जा सके, घंटों की मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को भी निकाल लिया गया और सभी मृतक पंजाब के बताए जा रहे हैं।

आर्थिक संकट से है परेशान तो देखें उपाए, घर में लाएं ऊंटों का जोड़ा

उन्होंने बताया, कार पर पटियाला के आरटीओ का नंबर दर्ज मिला, ये ढेला से रामनगर की तरफ जा रहे थे, तभी हादसे के शिकार हुए। स्थानीय लोगों ने कार व शवों के रेस्क्यू में मदद भी की और कार पानी में पत्थरों के बीच बुरी तरह फंसी हुई थी, जिसे ट्रैक्टर की मदद से निकाला जा सका। मृतक महिलाओं में से दो रामनगर की ही थीं, मृतकों के बारे में अभी जांच चल रही है और तथ्य बाद में स्पष्ट हो सकेंगे।

यमुना में डूबे चार चिराग, मचा कोहराम, तीन शव बरामद

Related Post

CM Dhami

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Posted by - April 15, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को परेड ग्राउंड स्थित बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वीं इंटर स्टेट…
Anand Bardhan

जनता में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात पार्क तैयार: मुख्य सचिव

Posted by - May 30, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर एकीकृत…
CM Dhami

सीएम धामी ने ओपन रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में किया प्रतिभाग

Posted by - October 29, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ओपन रन फॉर…
CM Dhami

‘एक देश एक चुनाव’ हमारे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

Posted by - May 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में “एक देश, एक चुनाव” विषय…