Shahnawaj Hussain

हावड़ा में शहनवाज हुसैन की रैली में पत्थरबाजी

1028 0

हावड़ा। बिहार के लघु उद्योग मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) की हावड़ा रैली में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। खुद शहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain)  ने इसकी जानकारी दी है।

मीडिया से बातचीत करते हुए शहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain)  ने कहा कि मंगलवार को हावड़ा में उनकी रैली चल रही थी। रैली में भीड़ को देखकर टीएमसी के गुंडे बौखला गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी।

इस घटना में भाजपा का एक कार्यकर्ता भी घायल हो गया । घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने बताया कि सुरक्षाबलों ने खुद स्वीकार किया है कि रैली में पुलिसकर्मियों की कमी थी।  इसकी वजह से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने हंगामे के बाद रैली में पत्थर फेंकने लगे। हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में तीन चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। चौथे चरण के चुनाव के लिए 10 अप्रैल को 44 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण के लिए बुधवार को बंगाल में राजनीतिक दलों के नेता प्रचार प्रसार करने में व्यस्त हैं। बंगाल में गृहमंत्री अमित शाह अलग-अलग जगहों पर 4 चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं।

राज्य में हर चरण में छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आई हैं। राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी और भाजपा के बीच एक दूसरे के ऊपर हिंसा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।  6 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के तीसरे चरण में छिटपुट हिंसा के बीच बंपर वोटिंग हुई है।  तीसरे चरम में 77.68 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

Related Post

‘शेर का बेटा हूं, संघर्ष के रास्ते पर चलूंगा’- पिता की जयंती पर बोले चिराग

Posted by - July 5, 2021 0
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन पर बेटे चिराग पासवान सोमवार से पिता के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से आशीर्वाद…
cm yogi

सुरक्षा के माहौल से आता है निवेश, प्रशस्त होता है खुशहाली और समृद्धि का मार्ग : सीएम योगी

Posted by - September 4, 2025 0
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में गुरुवार का दिन काफी अहम रहा। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…

यूपी में कांग्रेस या अखिलेश का ब्राह्मण चेहरा बनेंगे चंद्रशेखर!

Posted by - June 10, 2021 0
लखनऊ।  .. तो क्या  चंद्रशेखर  पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय  (Chandrashekhar Upadhyay) कांग्रेस में जा रहे हैं या  अखिलेश से पुरानी…
CM Vishnudev Sai invited PM Modi

बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

Posted by - April 7, 2026 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की…
RAHUL GANDHI

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा सरकार ने विनाश करके दिखाया

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है…