Share Market

शेयर बाजार : सेंसेक्स 419.87 अंक और निफ्टी 121.75 अंक उछला

1068 0

मुंबई । वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों और देश में काेरोना वायरस संक्रमण पीड़ितों की संख्या में बढोत्तरी होने के बावजूद आईटी, टेक , फार्मा और बैैंकिंग जैसे समूहों की कंपनियों में हुयी लिवाली के बल पर शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेजी बनी रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 419.87 अंक उछलकर 36471.68 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 121।75 अंक बढ़कर 10739.95 अंक पर रहा। दिग्गज और मझौली कंपनियों में जहां लिवाली देखी गयी वहीं छोटी कंपनियों में बिकवाली हुयी जिससे बीएसई का मिडकैप 0.71 प्रतिशत बढ़कर 13323.98 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 0.13 प्रतिशत टूटकर 12642.26 अंक पर रहा।

मिलिए बिहार-झारखंड की टॉपर बॉबी प्रशांत से, IAS बन करना चाहती हैं देश की सेवा

बीएसई में आईटी समूह में सबसे अधिक 4.14 प्रतिशत, टेक 3.07 प्रतिशत, बैंक 1.22प्रतिशत, फार्मा 1.22 प्रतिशत और ऑटो 1.20 प्रतिशत की तेजी रही। बीएसई में कंपनियों में से 2770 में कारोबार हुआ जिसमें से 1078 बढ़त में और 1528 गिरावट में रहे जबकि 164 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर अधिकांश सूचकांक लाल निशान में रहे। चीन का शंघाई कंपोजिट 4.50 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.76 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स् 0.58 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.53 प्रतिशत फिसल गया।

Related Post

Startup

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

Posted by - March 11, 2026 0
स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थ लखनऊ। उत्तर प्रदेश तेजी से देश के उभरते हुए…
फेसबुक का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

फेसबुक का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, दुबई के हैकिंग ग्रुप का है हाथ

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक के ट्विटर, इंस्टाग्राम और मैसेंजर अकाउंट के हैक होने की…

जिस नेता ने कांग्रेस के खिलाफ ज्यादा ट्वीट किए, प्रोमोशन उसी का- खेड़ा

Posted by - July 7, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो जाएगा, इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भाजपा पर…
CM Dhami

हैस्को गांव शुक्लापुर में सीएम धामी ने किया प्रकृति का निरीक्षण

Posted by - August 9, 2023 0
v देहरादून। प्रकृति संरक्षण सकय मी मांग है। बुधवार को मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हैस्को गाँव शुक्लापुर में प्रकृति के…